Dhanush: फिल्मी स्टार्स का राजनीति में कदम रखना कोई नई बात नहीं है. थलापति विजय के बाद अब सुनने में आया है कि अभिनेता धनुष भी राजनीति में कदम रखने वाले हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इसकी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला और ये अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं?
धनुष ने दिया बयान
दरअसल, संडे को धनुष के फैंस ने एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया था, जिसमें खुद धनुष भी शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने वहां पर एक भाषण दिया, जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस कयास लगा रहे हैं कि धनुष भी राजनीति में कदम रखने वाले हैं. हालांकि, धनुष की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है और ना ही इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन.
क्या बोले धनुष?
इस कार्यक्रम में धनुष ने कहा कि इतने सारे लोग एक जगह जमा हुए हैं. इस तरह की एकता में बहुत बड़ी ताकत होती है. हमें उस एकता को एक मकसद देना होगा. सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीटअप से आगे बढ़कर, हमें भलाई के और भी कामों में शामिल होना होगा. अपने इलाके के लोगों और अपने आस-पास रहने वाले परिवारों की जरूरतों को समझें.
लोगों की मदद करें- धनुष
उन्होंने कहा कि हर संभव तरीके से उनकी मदद करें. आप उनकी जो भी मदद कर सकते हैं, जरूर करें. मुझे आप पर और भी गर्व महसूस होना चाहिए, मुझे यकीन है कि आप ऐसा करेंगे. इसके बाद धनुष किसी राजनेता की तरह फैंस का अभिवादन करते नजर आए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया.
यूजर्स ने लगाए कयास
एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि धनुष ने अपनी राजनीतिक एंट्री का मजबूत संकेत दिया है. वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा कि जल्द ही राजनीति में एंट्री और इसी तरह के कमेंट्स कई लोगों ने धनुष को लेकर सोशल मीडिया पर किए हैं, जिसके बाद एक्टर के राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि, अब देखना होगा कि बस अफवाहें हैं या फिर सच में ऐसा होगा.
यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग छोड़ मॉडलिंग करने वाली वो एक्ट्रेस, जो डेब्यू करते ही बनीं स्टार, बस 1 फोटोशूट ने बदल दिया था सब
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines