साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. धनुष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें उन्हें एक नोटिस भेजा गया है और करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है. ‘तेरे इश्क में’ के एक्टर धनुष इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. दरअसल, एक प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता को एक नोटिस भेजा है और 20 करोड़ रुपये का हर्जाने की मांग की है. आपको बता दें कि एक्टर धनुष को यह नोटिस साल 2016 के एक मामले को लेकर भेजी गई है. प्रोडक्शन हाउस ने यह आरोप लगाया है कि धनुष की वजह से उन्हें साल 2016 में बड़ा नुकसान हुआ था. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में.
यह भी पढ़ें: सलमान खान से प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स प्राइवेट जेट से करते हैं सफर
थेनांडल फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने भेजा नोटिस
आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार धनुष को यह नोटिस थेनांडल फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने भेजा है. दरअसल, कंपनी ने यह आरोप लगाया है कि धनुष की वजह से उन्हें साल 2016 में फिल्म ‘नान रुद्रन’ ने एक फिल्म साइन की थी. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई, जिस कारण से थेनांडल फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस को काफी बड़ा नुकसान हुआ था. थेनांडल फिल्म्स के वकील ए. चिदंबरम के जरिए नोटिस भेजा गया है. इस नोटिस में कहा गया है कि धनुष ने शुरुआत में फिल्म को डायरेक्ट करने का भी वादा किया था. लेकिन बाद में यह प्लान बदल गया.
यह भी पढ़ें: O Romeo vs Tu Yaa Main: बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया कब्जा? जानें कमाई के मामले में कौन आगे
धनुष को प्रोडक्शन हाउस ने भेजा 20 करोड़ का नोटिस
धनुष को इस नोटिस में यह भी बताया गया है कि थेनांडल फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने इसकी मंजूरी दे दी थी. लेकिन इसके बाद भी एक्टर धनुष ने स्क्रीनप्ले का काम पूरा नहीं किया, जिसकी वजह से यह प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गया. अब इसे लेकर थेनांडल फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने कड़ा रुख अपनाया है और धनुष को मानहानि का नोटिस भेजा है. दरअसल, प्रोडक्शन हाउस ने यह भी आरोप लगाया है कि धनुष ने इस फिल्म का प्रोजेक्ट को पूरा किए बिना उन्होंने दूसरी फिल्मों में काम किया है. धनुष की वजह से प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ था, जिसकी रिकवर खर्च के लिए 20 करोड़ रुपये का हर्जाने की मांग की है. अब देखना होगा कि क्या इसकी वजह से धनुष की नई फिल्म पर कोई असर पड़ सकता है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
8 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
10 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
11 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
14 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
14 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
15 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines