Dhanush, Nayanthara: इन दिनों खबरों के बाजार में दो स्टार के बीच छिड़ी जंग खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, साउथ सुपरस्टार धनुष और एक्ट्रेस नयनतारा के बीच चल रहा विवाद इस वक्त बेहद गरम है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों सितारे एक-दूसरे को कैसे इग्नोर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों स्टार्स प्रोड्यूसर आकाश भास्करन की शादी में शामिल हुए हैं। इस शादी इवेंट में भले ही दोनों साथ पहुंचे, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को खूब इग्नोर किया। दोनों का एक-दूसरे को इस तरह से नजरअंदाज करना बता रहा है कि दोनों एक-दूसरे से नाखुश हैं।
दोनों के बीच चल रहा कानूनी विवाद
एक तरफ दोनों के बीच कानूनी झगड़ा चल रहा है और एक तरफ दोनों एक ही फंक्शन में पहुंचे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का News24 दावा नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है, क्योंकि ये वीडियो पुराना भी हो सकता है।
एक-दूसरे को किया इग्नोर
धनुष और नयनतारा के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के बीच दोनों का ये वीडियो सामने आया, तो सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा होने लगी और हर कोई इनके बारे में बात करने लगा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की बात करें तो इसमें दोनों स्टार्स एक-दूसरे के अपोजिट बैठे हैं और इग्नोर कर रहे हैं।
धनुष ने भेजा नोटिस
बता दें कि हाल ही में धनुष और नयनतारा दोनों ही कानूनी झगड़े को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में धनुष की फिल्म के एक गाने को यूज किया, जिसकी वजह से धनुष ने एक्ट्रेस को 10 करोड़ का नोटिस भेजा। हालांकि, पहले धनुष से इसकी परमिशन ली गई थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था।
नयनतारा ने लिखा ओपन लेटर
इसके बाद जब एक्ट्रेस ने बिना परमिशन के इस गाने को यूज किया तो धनुष ने नोटिस भेजा। धनुष का नोटिस मिलने के बाद एक्ट्रेस ने धनुष को इंस्टाग्राम पर खूब भला-बुरा कहा और एक बेहद लंबा-चौड़ा नोटिस लिखा। हालांकि नयनतारा ने धनुष को कितना भी लंबा-चौड़ा नोट लिखा, लेकिन एक्टर ने उस पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन इसके बाद से ही दोनों स्टार्स चर्चा में आ गए। अब देखने वाली बात होगी कि दोनों की ये लड़ाई कब तक चलेगी।
यह भी पढ़ें- ना शाहरुख खान, ना सलमान खान… फिर कौन हैं इंडिया का सबसे पॉपलुर फिल्म स्टार?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
59 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines