OTT Trending Film: ओटीटी पर फिल्में आती रहती हैं. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. आजकल हर कोई घर बैठे आराम से फिल्में और सीरीज देखना पसंद करता है. कुछ फिल्में ओटीटी पर भी सफल नहीं हो पाती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी और दो ही दिन में पहले नंबर पर आ गई है.
‘धनुष’ की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’
दरअसल, हम जिस के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर स्टार ‘धनुष’ की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ है. जी हां, धनुष की ये फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है और इस फिल्म ने आते ही धमाका कर दिया है और टॉप वन पर आ गई है. वैसे तो ये फिल्म तमिल में बनी है, लेकिन ओटीटी पर इसका हिंदी डब वर्जन में आया है. इस फिल्म में धनुष के अलावा नित्या मेनन और शालिनी पांडे जैसे स्टार्स भी हैं.
फिल्म का कलेक्शन
गौरतलब है कि धनुष की इस फिल्म को 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. अब फिल्म ओटीटी पर आ गई है. वहीं, अगर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 50.33 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और दुनियाभर में 71.68 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इसके अलावा अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें मुरुगन की कहानी को दिखाया गया है.
मुरुगन की कहानी
दरअसल, फिल्म में मुरुगन एक छोटे कस्बे का रहने वाला होता है और उसके दिल में कुछ बड़ा करने की चाह होती है. मुरुगन के पिता की ‘इडली कढ़ाई’ नाम से एक दुकान भी होती है और वो एक बेहद पॉपुलर नाश्ते की शॉप होती है. हालांकि, मुरुगन इसके कहीं आगे बढ़ना चाहता है और बड़ा करने की चाह रखता है. इसलिए वो अपनी इस दुकान को छोड़कर कुछ करने की चाह में निकल पड़ता है, लेकिन कुछ समय बाद ही उसे उसके पिता के निधन की खबर मिलती है और वो वापस चला जाता है. फिल्म की आगे की कहानी जानने के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘असली सोने के गहने, 40-50 बॉडीगार्ड्स…’, 45 करोड़ में बनी Aishwarya Rai की वो फिल्म, जिसने लूटा था बॉक्स ऑफिस
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines