Dhanush की Captain Miller को लेकर बड़ा अपडेट, कल इतने बजे फैंस को मिलेगी गुड न्यूज

Dhanush, Captain Miller: पोंगल पर कई फिल्में रिलीज हो रही हैं और अब ‘कैप्टन मिलर’ की रिलीज में भी बदलाव किया गया है।

Dhanush, Captain Miller

INSTAGRAM

Dhanush, Captain Miller: साउथ के सुपरस्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। कल यानी 3 जनवरी 2024 को शाम 6 बजे फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस फिल्म में धनुष ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव हो चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Captain Miller को लेकर बड़ा अपडेट

दरअसल, हाल ही में Sacnilk.com ने अपने एक्स पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ के प्री-रिलीज इवेंट की जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में 22 सेकेंड का एक शॉर्ट वीडियो है, जिसमें शानदार बैकग्राउंड के साथ फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के टाइम और डेट की एनाउंसमेंट की गई है। फैंस के लिए ये किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं हैं। लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

https://www.instagram.com/p/C1cE_yqyX9U/?hl=en

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

वहीं, अब यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि कैप्टन मिलर का बेसब्री से इंतजार। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसे जल्दी रिलीज करो। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि ये बहुत शानदार होने वाली है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का टीजर धनुष के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज किया गया था।

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज में बदलाव

बता दें कि इस फिल्म में धनुष के अलावा शिवराज कुमार, संदीप किशन और प्रियंका मोहन भी अहम रोल में नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म को सेंथिल त्यागराजन और अर्जुन त्यागराजन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि कैप्टन मिलर की तेलुगु भाषा की रिलीज को बदला गया है।

पोंगल पर रिलीज हो रही कई तेलुगु फिल्में

रिपोर्ट्स की मानें, तो संक्रांति यानी पोंगल के खास मौके पर कई तेलुगु फिल्में रिलीज होने वाली है। इसलिए कैप्टन मिलर की तेलुगु भाषा की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। हालांकि तेलुगु छोड़कर बाकी सभी भाषाओं में इसे 12 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ