ऐश्वर्या से तलाक ले चुका है ये सुपरस्टार, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप, रजनीकांत संग कैसा है रिश्ता?

Dhanush Relation With Rajnikanth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष का आज जन्मदिन है। 28 जुलाई 1983 को धनुष का जन्म हुआ था। उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। वो साउथ के लेजेंड सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हुआ करते थे, लेकिन पत्नी ऐश्वर्या के साथ धनुष का तलाक हो गया। हालांकि धनुष का रजनीकांत के साथ रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया। आखिर दोनों स्टार्स आपस में कैसा बॉन्ड शेयर करते हैं, देखिए इस रिपोर्ट में।

Dhanush on Relation With Rajnikanth

Dhanush on Relation With Rajnikanth

विज्ञापन

Dhanush on Relation With Rajnikanth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रायन’ 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करना भी शुरू कर दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रायन’ ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ‘रायन’ से पहले एक्टर धनुष ‘कैप्टन मिलर’ फिल्म में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। धनुष प्रोफेशनली अपने करियर में बहुत अच्छा कर रहे हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है।

विज्ञापन

धनुष पर कभी लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

18 साल साथ रहने के बाद साउथ के लेजेंड एक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या संग तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप और ना जाने क्या कुछ नहीं। धनुष अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे हैं। भले ही धनुष और ऐश्वर्या ने एक दूसरे से तलाक ले लिया हो लेकिन दोनों को आज भी साथ जोड़कर रखे हुए हैं इन कपल के के दोनों बेटे। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत अपने दोनों बेटों के काफी करीब हैं, ऐसे में दोनों के लिए धनुष और ऐश्वर्या एक दूसरे से आज भी बातचीत करते हैं। दोनों आपस में आज भी दोस्ती वाला रिश्ता शेयर करते हैं।

रजनीकांत के साथ कैसा रिश्ता शेयर करते हैं धनुष?

क्या आपको पता है कि धनुष का उनकी पत्नी ऐश्वर्या के साथ रिश्ता टूटने के बावजूद वो लेजेंड एक्टर रजनीकांत के साथ एक अलग ही बॉन्ड शेयर करते हैं। जी हां एक इंटरव्यू में धनुष ने अपने और रजनीकांत के बीच बॉन्ड को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए हम दोनों एक दूसरे को पूरा स्पेस देते हैं। हम दोनों ही एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं।

धनुष बोले-रजनीकांत का हमेशा फैन रहूंगा

धनुष ने कहा था कि हमारा रिश्ता बेहद नॉर्मल है, मेरे और रजनीकांत सर के बीच काफी इज्जत है। अगर उन्हें कोई फिल्म पसंद आती है तो इससे फर्क नहीं पड़ता उन्हें कि आप उनके दामाद हो या नहीं, वो बस आपको फोन करेंगे और आपके काम की तारीफ करेंगे। एक इटंरव्यू में धनुष ने कहा था कि चाहे दुनिया में कुछ भी बदल जाए एक बात कभी नहीं बदल सकती और वो ये कि मैं हमेशा से उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं और हमेशा मैं उनका फैन बनकर ही रहूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ