Dhanush Aishwarya Rajinikanth: रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या (Aishwarya Rajinikanth) की शादीशुदा जिंदगी पर ग्रहण लग चुका है। वो कुछ साल पहले एक्टर धनुष (Dhanush) से अलग हो गई थीं। वहीं, अब इन दोनों ने कोर्ट में अपने तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है। हालांकि, इनके रिश्ते में किस बात को लेकर अनबन हुई और क्यों ये अलग हो गए, आज तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। दोनों में से किसी ने भी अपनी पर्सनल प्रॉब्लम्स को पब्लिक प्लेटफार्म पर नहीं आने दिया। लेकिन अब किसी ने इन दोनों पर संगीन आरोप लगाए हैं और इनके रिश्ते का कड़वा सच रिवील कर दिया है।
ऐश्वर्या पर सिंगर ने लगाए आरोप
अब एक मशहूर सिंगर ने दावा किया है कि ऐश्वर्या रजनीकांत अच्छी मां नहीं है। साथ ही ऐश्वर्या पर अब उन्होंने शादी में धोखा देने का भी आरोप लगा दिया है। वहीं, इस कीचड़ से धनुष भी बच नहीं पाए और कुछ छींटे उन पर भी गिरी हैं। अब सिंगर सुचित्रा ने इन दोनों को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने रिवील किया कि धनुष और ऐश्वर्या दोनों ने ही शादी में एक-दूसरे को धोखा दिया है। दोनों ही शादीशुदा होते हुए किसी और को डेट कर रहे थे।
एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे ऐश्वर्या और धनुष?
सिंगर ने रिवील किया कि अब ऐश्वर्या रजनीकांत ने धनुष पर चीटिंग करने के आरोप लगाए हैं। सिंगर ने कहा है कि इस शादी में सिर्फ धनुष ने धोखा नहीं दिया बल्कि ऐश्वर्या भी किसी और को डेट कर रही थीं। ये दोनों शादीशुदा होते हुए बाहर भी एक रिश्ता रख रहे थे। अपनी बात का सबूत देते हुए सुचित्रा ने रिवील किया कि दोनों एक वक्त पर एक ही बार में मौजूद थे लेकिन दोनों अपने अलग-अलग पार्टनर के साथ ड्रिंक कर रहे थे जिसे वो उस दौरान डेट कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: फोटो में दिख रहा बॉलीवुड का मशहूर एक्टर, 90% आंखें बंद करेंगे तो खुल जाएगा राज
बुरी मां हैं ऐश्वर्या?
इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया है कि धनुष एक बेहद अच्छे पिता हैं जबकि ऐश्वर्या उतनी बेहतर मां नहीं हैं। धनुष ही एक पैरेंट की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि इनके अलग होने के बाद इस कपल के बच्चे अपने नाना के साथ रह सकते हैं। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। ऐश्वर्या या धनुष दोनों में से किसी ने एक-दूसरे पर खुलेआम कोई आरोप नहीं लगाया है बल्कि इन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
41 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines