युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा फिर से आ रहे करीब? बोलीं- मैं बहुत इमोशनल फील कर रही हूं

भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में चहल के आरजे महवश के साथ स्पॉट होना और फिर धनश्री का क्रिप्टिक पोस्ट डालना, हर तरफ इन्हीं के चर्चे हैं इनदिनों।

Dhanashree Varma Video

Dhanashree Varma Video

Dhanashree Verma Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और एक्स वाइफ मशहूर डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच तलाक की खबरें लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन हाल ही में चहल की आरजे महवाश के साथ तस्वीरों ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि धनश्री ने हाल ही में चहल संग अपनी तस्वीरों को फिर से रिस्टोर किया है, जिसके बाद ये भी अटकलें अब लगाई जा रही हैं कि दोनों एक बार फिर से एक दूसरे के करीब आ रहे हैं।

विज्ञापन

साथ नजर आए चहल और आरजे महवाश

चहल हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान दुबई स्टेडियम में एक रेडियो जॉकी आरजे महवाश के साथ देखे गए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि चहल और महवाश के बीच कुछ खास रिश्ता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पुरानी तस्वीरें फिर से आईं सामने

इस पूरे विवाद के बीच एक और दिलचस्प बात सामने आई है। धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चहल के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को अनआरकाइव कर दिया। हालांकि, इस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अगर धनश्री ने ये तस्वीरें हाल ही में रिस्टोर की हैं, तो फिर दो हफ्ते पहले लोग इन तस्वीरों पर कमेंट कैसे कर पा रहे थे?

विज्ञापन

धनश्री ने दिया इशारों में जवाब?

चहल और महवाश की तस्वीरों के वायरल होने के बाद धनश्री वर्मा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था, ‘औरतों को ब्लेम करना हमेशा से एक फैशन रहा है।’ धनश्री के इस पोस्ट को देखकर फैंस का मानना है कि उन्होंने ये बयान अपने और चहल के रिश्ते में आ रही परेशानियों को लेकर दिया है।

‘मैं बहुत इमोशनल फील कर रही हूं’

बुधवार रात धनश्री वर्मा अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हेप्पी’ की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यहां पर धनश्री जब फिल्म देखकर वापस आईं तो उनसे पूछा गया कि आपको फिल्म कैसी लगी। इसके जवाब में धनश्री ने कहा कि मैं अभी बहुत इमोशनल फील कर रही हूं। इसके अलावा फिल्म के बारे में धनश्री ने कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन

फैंस के बीच बना सस्पेंस

सोशल मीडिया पर फैंस इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि चहल और महवाश सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, जबकि कुछ का मानना है कि दोनों के बीच कुछ खास रिश्ता बन रहा है। वहीं अब कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि चहल और धनश्री एक दूसरे के फिर से करीब आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ