Dhanashree Instagram Story: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को बेबुनियाद और तथ्यहीन बताया है। अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन उनके और उनके परिवार के लिए बहुत कठिन रहे हैं। चहल के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों की निंदा करते हुए धनश्री ने कहा कि झूठी कहानियों के जरिए उनके चरित्र को धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई हमेशा जीतेगी और उन्होंने कोई सफाई देने से इनकार कर दिया।
इंस्टाग्राम पर दिया जवाब
धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि पिछले कुछ दिन मेरे परिवार और मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जो बात सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है, वह है फैक्ट चेक के बिना लिखी गई बेसलेस राइटिंग और नफरत फैलाने वाले ट्रोल ने मेरी चरित्र को धूमिल करने का प्रयास किया है। मैंने अपना नाम बनाने के लिए सालों तक कड़ी मेहनत की है। मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी की नहीं; बल्कि ताकत की निशानी है। आगे उन्होंने कहा कि मैं अपनी सच्चाई के साथ आगे बढ़ रही हूं।
तलाक की अफवाहें
जाने-माने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पत्नी धनश्री के साथ तलाक की अफवाहों के कारण काफी समय से सुर्खियों में हैं। इन अफवाहों को तब हवा मिली जब युजवेंद्र और धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। चर्चाएं और बढ़ीं जब युजवेंद्र ने धनश्री के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया, हालांकि अभी भी उनकी प्रोफाइल पर उनकी कुछ तस्वीरें हैं।
इसके बाद धनश्री को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कपल ने इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। बता दें कि युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में गुरुग्राम में मुंबई की डेंटिस्ट और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी। उनकी लव स्टोरी तब शुरू हुई जब चहल उसी साल धनश्री की YouTube डांस क्लास में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें – फिल्ममेकर Pritish Nandy का निधन, सदमे में आए एक्टर Anupam Kher
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
39 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines