Bigg Boss OTT 4 Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ और रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ दोनों ही अपने नए सीजन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ही शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटी नजर आ सकते हैं, ये जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया है। अब नया अपडेट आ रहा है कि उन्हें सलमान खान के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ के लिए भी अप्रोच किया गया है। इसके अलावा यूट्यूबर अपूर्वा मुखीजा को भी ये शो ऑफर किया गया है। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।
बिग बॉस ओटीटी 4 के लिए किया अप्रोच
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, ओटीटी की दुनिया का सबसे कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ अपने अगले सीजन के साथ फैंस के बीच जल्द ही लौटेगा। इस बीच अपडेट है कि शो के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा और यूट्यूबर अपूर्वा मुखीजा को शो के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स पर ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अगर दोनों ही इन्फ्लुएंसर सलमान खान के शो में नजर आती हैं तो फैंस के लिए ये काफी मजेदार होगा।
यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी 15′ इस दिन से होगा शुरू, देखें टाइम के साथ कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट
पिछले महीने हुआ था तलाक
जाहिर है कि धनश्री वर्मा इन दिनों अपने तलाक को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। पिछले महीने ही उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक लिया था। दोनों के तलाक के पीछे का असली कारण क्या था? ये अभी तक नहीं पता चल पाया है। इस बीच आरजे महवश के साथ चहल के कथित डेटिंग की खबरें जरूर फैंस का ध्यान खींच रही हैं। अगर धनश्री बिग बॉस ओटीटी 4 में हिस्सा लेती हैं तो उन्हें शो में देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा।
विवादों में घिर गई थीं अपूर्वा
दूसरी तरफ अपूर्वा मुखीजा भी अपने विवाद को लेकर कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अभद्र कमेंट करने के बाद से वह चर्चा में आई थीं। खबर है कि अपूर्वा को भी बिग बॉस ओटीटी 4 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर अपूर्वा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर
10 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines