Aamrapali Dubey-Nirahua Song: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब-जब साथ आते हैं तो इंटरनेट पर धमाल मच जाता है। फैंस भी दोनों को एक साथ देखकर खुशी से झूम उठते हैं। दरअसल, आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। इस बीच दोनों का एक गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘धड़क जाला छतिया’ जो साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम लखन’ का है। गाने में आम्रपाली और निरहुआ का धमाकेदार डांस और जबरदस्त रोमांस देखकर लोग गाने को बार-बार सुनने और देखने के लिए मजबूर हो रहे हैं। तभी तो ‘धड़क जाला छतिया’ ने यूट्यूब पर 40 हजार से ज्यादा व्यूज क्रॉस कर लिए हैं।
फिल्म से ज्यादा हिट हुआ गाना
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म ‘राम लखन’ को सतीश जैन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म जब रिलीज हुई थी तो काफी हिट रही थी लेकिन फिल्म से ज्यादा आम्रपाली और निरहुआ का गाना ‘धड़क जाला छतिया’ पॉपुलर हो गया। इस गाने को कल्पना और रजनीश ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।
यह भी पढ़ें: Panchayat 3 में लौकी पर इतना फोकस क्यों? खुद सचिव जी ने बताई दिलचस्प वजह
गाने में दिखा तड़कता-भड़कता रोमांस
‘धड़क जाला छतिया’ गाने में आपको आम्रपाली दुबे और निरहुआ का तड़कता-भड़कता रोमांस देखने को मिल रहा है। ‘सेजिया से राजा जी बुलावे ला सेजरिया, थर थर कांपे मोर सगरी शरीरिया’… बोल वाले इस गाने कसे सुनने के बाद फैंस भी इसपर झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। कई फंक्शन में इस गाने को आपने सुना ही होगा। गाने की म्यूजिक ऐसी है, जिसे सुनने के बाद आपको सुकून का एहसास जरूर होगा।
फिल्म ‘राम लखन’ की कहानी
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म ‘राम लखन’ की कहानी की बात करें तो इसमें दो भाईयों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में परवेश लाल यादव, संजय पांडेय, मनोज टाइगर और शुभी शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी हैं। गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ ये पहला गाना नहीं है, जो इतना हिट हुआ हो। दोनों के अधिकतर गाने काफी पॉपुलर होते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि लोग आम्रपाली और निरहुआ के गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines