Dhadak 2 X Review: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक थ्रिलर मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। जब से मेकर्स ने इस मूवी की अनाउंसमेंट की थी, तभी से फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। मूवी के ट्रेलर से ही साफ हो गया था कि इस मूवी में जातिवाद से भरी लव स्टोरी देखने को मिलेगी। वहीं मूवी के गानों पर भी फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके गाने ट्रेंड कर रहे हैं। अब मूवी देखकर ऑडियंस एक्स पर अपने रिव्यू भी शेयर कर रही है। आइए आपको भी बताते हैं ऑडियंस को ये मूवी कैसी लगी है?
यह भी पढ़ें: Dhadak 2 ने रिलीज से पहले Saiyaara को दी टक्कर? एडवांस बुकिंग में मिला स्पेशल डिस्काउंट
क्या बोली ऑडियंस?
शाजिया इकबाल के डायरेक्शन में बनी ये मूवी ‘धड़क’ का सीक्वल है। वहीं फैंस अब इस मूवी को देखकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हम ‘सैयारा’ जैसी रोमांटिक मूवी देख चुके हैं अब रोमांटिक थ्रिलर मूवी की बारी है। ये मूवी वाकई दमदार है। वहीं ये साल की सबसे प्रभावशाली मूवी बनने वाली है। अब तक जितनी भी लव स्टोरी देखी हैं ये सबसे बेस्ट लगी। इसे 4.5 रेटिंग मिलती है।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस मूवी में जातिवाद दिखाया गया है और ये समाज को आयना भी दिखाती है। म्यूजिक काफी शानदार लगा। पहले भाग में यंग्स्टर की प्रेम कहानी को बेहद अच्छे ढंग से दिखाया जाता है। वहीं दूसरे भाग में इमोशन्स छलकते हैं। क्लाइमैक्स मूवी की जान है। इसमें आपको दिल दहला देने वाला मोड़ दिखाई देगा।’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘सामाजिक मुद्दो पर बनी फिल्मों में दो खूबियां होनी चाहिए, कहानी कहने में साहस और दमदार अभिनय, इस मूवी में दोनों खूबियां दिखाई दी। इस मूवी में एक्टिंग, म्यूजिक, इमोनशन्स, बदला, गुस्सा और मैसेज सब कुछ है, जो मूवी को और ज्यादा अच्छा बनाता है। इसे 4 रेटिंग मिलती है।’
वहीं ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने मूवी को 3.5 स्टार दिए। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मूवी में इमनोशन के साथ-साथ ठोस एक्टिंग देखने को मिली है। फिल्म की डायरेक्टर शाजिया इकबाल ने संवेदनशील मुद्दे को बेहद ईमानदारी से ऑडियंस के सामने पेश किया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने शानदार एक्टिंग से सबको चौंका दिया। मूवी के सभी किरदारों ने बेहतरीन काम किया है।
7 साल बाद बना सीक्वल
बता दें रिलीज से पहले मूवी के कुछ सीन्स पर कैंची भी चलाई गई, तब कहीं जाकर मूवी को फाइनल सर्टिफिकेट मिला है। इस मूवी से बॉलीवुड को तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी के रूप में नई जोड़ी मिली है। बता दें साल 2018 में रिलीज हुए इस मूवी के पहले पार्ट में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आए थे। उस मूवी को ऑडियंस ने खूब प्यार भी दिया था।
यह भी पढ़ें: ‘धड़क 2’ को सिद्धांत और तृप्ति ने तुरंत कहा था ‘हां’, रोने पर मजबूर कर देगी फिल्म
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
27 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines