बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जो अंडररेटेड रही हैं. इन फिल्मों की कहानियों में समाज की असलियत दिखाई गई. लेकिन ऑडियंस ने इनमें ज्यादा इंटरेस्ट नहीं दिखाया. आज हम इस साल की ऐसी ही एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें कास्ट सिस्टम का घिनौना रूप दिखाया गया है. इसमें देखने को मिलेगा कि आज के जमाने में भी लोग जात-पात के चलते लव मैरिज को सपोर्ट नहीं करते. जी हां हम बात कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ की. सिनेमाघरों में फुस्स साबित होने वाली ये फिल्म ओटीटी पर आकर ट्रेंड कर रही है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में बताते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी नीलेश ‘नील’ अहिरवार नाम के एक निचली जाति के लड़के से शुरू होती है. जो कानून की पढ़ाई करने के लिए फेमस लॉ कॉलेज में एडमिशन लेने जाता है. आरक्षण के जरिए नीलेश को इस लॉ कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है. यहां उसकी मुलाकात विधि भारद्वाज से होती है जो ऊंची कास्ट के परिवार की होती है. कॉलेज में पढ़ते-पढ़ते दोनों में गहरी दोस्ती हो जाती है. धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 31 मिनट की फ्लॉप कॉमेडी फिल्म OTT पर है हिट, सपनों और हकीकत के बीच उलझी कहानी
नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड
नीलेश और विधि के प्यार को समाज और विधि के परिवार वाले स्वीकार नहीं करते. इसके बाद विधि के परिवार वाले नीलेश को खूब पीटते हैं और उसे विधि से दूर रहने के लिए बोलते हैं. यहां तक कि कॉलेज में भी उसे भेदभाव झेलना पड़ता है. विधि की फैमिली नीलेश का मर्डर कराने के लिए एक शख्स को हायर भी करते हैं, लेकिन नीलेश की अच्छी किस्मत के चलते वो बच जाता है. फिल्म की कहानी समाज के कास्ट सिस्टम के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का क्लाइमेक्स जानने के लिए आप ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है.
यह भी पढ़ें: 2 अक्टूबर आते ही याद आ जाती है ये 2 घंटे 43 मिनट की थ्रिलर फिल्म, हर मोड़ पर ट्विस्ट देख घूमेगा दिमाग!
फिल्म की कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी आर तृप्ति डिमरी ने लीड रोल निभाया है. इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में जाकिर हुसैन, साद बिलग्रामी, हरीश खन्ना और सौरभ सचदेवा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. शाजिया इकबाल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2018 में आई ‘धड़क’ मूवी का सीक्वल है.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर
10 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines