सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धड़क 2’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज भी बना हुआ है। वहीं, अब लोगों की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने इसके ट्रेलर पर भी अपडेट दे दिया है। साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर के लिए और कितना इंतजार करना होगा?
कब आएगा ‘धड़क 2’ का ट्रेलर?
फिल्म के ट्रेलर पर मेकर्स ने लेटेस्ट अपडेट देते हुए इस फिल्म का नया पोस्टर dharmamovies के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा गया कि दो दिल, एक धड़क, #Dhadak2 का ट्रेलर आउट दिस फ्राइडे, रिलीजिंग इन सिनेमाज ऑन 1 अगस्त. फिल्म ‘धड़क 2’ का ट्रेलर 11 दुलाई को रिलीज किया जाएगा। जैसे ही ये जानकारी सामने आई, तो हर कोई खुशी से झूम उठा।
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी
वहीं, अगर फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर पर भी ट्रेलर की रिलीज को लेकर जानकारी दी गई है। वहीं, अब इस पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने पोस्टर को देखने के बाद इस पर कमेंट किया कि इंतजार नहीं हो रहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि एक्साइटेड हूं, इस रोमांटिक फिल्म के लिए। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत सारा प्यार।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक अन्य यूजर ने लिखा कि जल्दी से फिल्म को रिलीज करो। एक ने कहा कि अब बस फिल्म रिलीज हो जाए। एक ने कहा कि बहुत बधाई। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की है। वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म को जातिगत मुद्दों पर आधारित बताया जा रहा है। ‘धड़क 2’ का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है।
जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर
इसके अलावा अगर ‘धड़क 2’ के पहले पार्ट की बात करें तो फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में आया था। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आए थे। ‘धड़क 2’ इसी फिल्म का सीक्वल है। वहीं, अगर ‘धड़क’ की बात करें तो ये फिल्म मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक थी। ‘धड़क 2’ को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें- RajKummar Rao-Patralekha ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, कपल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
27 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines