Film Sequel Flop: अगस्त के महीने में फिल्मों के रिलीज होने की भरमार है। इन दिनों जहां ‘वॉर 2’ को लेकर खूब बातें हो रही हैं, तो वहीं, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी फिल्में ठंडी पड़ चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में फिल्मों के सीक्वल से ज्यादा उम्मीदें होती हैं, लेकिन जिन फिल्मों के सीक्वल हाल ही में रिलीज हुए हैं, वो निराशा कर गए। इसलिए अब ‘वॉर 2’ से बड़ी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनके सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गए हैं?
कौन-सी फिल्मों के सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर हुए फ्लॉप?
बंटी और बबली 2
साल 2005 में फिल्म ‘बंटी और बबली’ ने शानदार कलेक्शन किया था। अभिषेक बच्चन-रानी मुखर्जी की इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिला था। वहीं, साल 2021 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया, जिसका नाम ‘बंटी और बबली 2’ था। ये फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
वेलकम बैक
मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम’ को लोगों का बेहद प्यार मिला था। साल 2007 में आई इस फिल्म में कटरीना कैफ, अक्षय कुमार, परेश रावल, नाना पाटेकर और अनिल कपूर जैसे स्टार्स नजर आए थे। हालांकि, फिल्म के दूसरे पार्ट ‘वेलकम बैक’ ने वो कमाल नहीं किया था, जो इसके पहले पार्ट ने कर दिखाया था।
एक विलेन रिटर्न्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘एक विलेन’ साल 2014 में आई थी। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था और ये टिकट खिड़की पर सफल हुई थी। साल 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट ‘एक विलेन रिटर्न्स’ आया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रहा था।
हीरोपंती 2
फिल्म ‘हीरोपंती’ में टागर श्रॉफ और कृति सेनन नजर आए थे। ये इनकी डेब्यू फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। साल 2015 में इस फिल्म का सीक्वल आया, जिसका नाम ‘हीरोपंती 2’ था। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल हुआ और ये सुपरफ्लॉप रही।
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा
फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज क्या हुई कि इसने खूब तारीफें बटोरी। फिल्म में अजय देवगन-इमरान हाशमी नजर आए थे, लेकिन जब इसका दूसरा पार्ट आया, तो वो फ्लॉप हो गया। साल 2013 में फिल्म का सीक्वल ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ आया, जिसे लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- Ahaan Panday-Aneet Padda क्या एक-दूसरे को कर रहे डेट, इंटरनेट पर क्यों हो रही ये चर्चा?
संबंधित खबरें
किसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
6 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
1 hr agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
14 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines