हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Dhadak 2-Son of Sardaar 2 का पहला दिन ही बुरा हाल, Saiyaara ने 15वें दिन भी लूटा बॉक्स ऑफिस

Box Office Report Dhadak 2, Son of Sardaar 2, Saiyaara: सिनेमाघरों में दो और नई फिल्में आ गई हैं। एक तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ है, तो दूसरी ओर अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ है।

विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस पर किसने की कितनी कमाई? IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Box Office Report Dhadak 2, Son of Sardaar 2, Saiyaara: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। हाल ही में फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हुई थी, जिसने अभी तक टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। इस बीच अब बॉक्स ऑफिस पर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ और अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है?

‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’

Sacnilk.com की मानें तो अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो उम्मीद से बेहद कम है। इसके अलावा अगर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 2.94 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दोनों ही फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।

फिल्म ‘सैयार’ की 15वें दिन की कमाई

इसी के साथ अगर फिल्म ‘सैयार’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन 8.12 करोड़ का कारोबार किया है, जो ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ से बहुत ज्यादा है। फिल्म ‘सैयारा’ अपनी रिलीज के 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इसने 15 दिन में 288.62 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

‘सैयारा’ का 14 दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘सैयारा’ की पिछले 14 दिन की कमाई पर गौर करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 25 करोड़ रुपये, 6वें दिन 21.5 करोड़ रुपये, 7वें दिन 19 करोड़ रुपये, 8वें दिन 18 करोड़ रुपये, 9वें दिन 26.5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 30 करोड़ रुपये, 11वें दिन 9.25 करोड़ रुपये, 12वें दिन 10 करोड़ रुपये, 13वें दिन 7.5 करोड़ रुपये और 14वें दिन 6.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में खुलकर होगी राजनीति, हर हफ्ते बदलेगी सत्ता, Salman के शो में ये बदलाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें