हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dhadak 2 पर सेंसर का खतरा, मुश्किल में फंसी फिल्म, सर्टिफिकेट मिलने में भी देरी

Dhadak 2 Faces issues with CBFC: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ को सेंसर की मंजूरी नहीं मिली है और अब बोर्ड इस पर विचार-विमर्श कर रहा है।

विज्ञापन
Dhadak 2

Dhadak 2 Faces issues with CBFC: इन वक्त सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ को बड़ी खबर आ रही है। फिल्म को सेंसर से मंजूरी नहीं मिली है और ऐसे में अब इसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। फिल्म को लेकर बोर्ड अभी विचार कर रहा है और इसे क्या रेटिंग देनी चाहिए इस पर सोचा जा रहा है। इसके अलावा सेंसर फिल्म से कौन-सी सीन हटाने चाहिए इस पर भी सोच-विचार कर रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

फिल्म ‘धड़क 2’ पर सेंसर का खतरा

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग फिल्म ‘धड़क 2’ जाति के मुद्दों पर बेस्ड है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म की कहानी भी हैरान करने वाली है। सीबीएफसी ने इस फिल्म के लिए मेकर्स की तारीफ की है, लेकिन बावजूद इसके सेंसर का खतरा फिल्म पर मंडरा रहा है।

क्या रेटिंग देनी चाहिए?

सेंसर फिल्म के कंटेंट को रेटिंग देने पर विचार कर रहा है। बोर्ड सोच रहा है कि इसे क्या रेटिंग देनी चाहिए? इसके अलावा इस पर भी विचार किया जा रहा है कि इस फिल्म से कौन-से सीन काटे जाने चाहिए अगर कोई इस तरह का सीन है। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स की मानें तो एक ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार फिल्म ‘धड़क 2’ के मेकर्स अभी इसका प्रमोशन भी नहीं करेंगे।

विज्ञापन

14 मार्च को रिलीज होगी या नहीं?

जी हां, फिल्म के मेकर्स तभी फिल्म का प्रमोशन करेंगे, जब सेंसर की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। अगर फिल्म को सीबीएफसी से मंजूरी मिलेगी, तभी फिल्म को 14 मार्च को रिलीज किया जाएगा और अगर फिल्म 14 मार्च को रिलीज नहीं हुई, तो इसकी रिलीज डेट में आगे बढ़ सकती है।

फिल्म ‘परीयेरुम पेरुमल’

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म तमिल फिल्म ‘परीयेरुम पेरुमल’ का रीमेक है। तमिल फिल्म ‘परीयेरुम पेरुमल’ को बोर्ड से किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा था। ऐसे में ‘धड़क 2’ के लिए बोर्ड का विचार थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि सेंसर इस फिल्म के लिए क्या फैसला करता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- India’s Got Latent में जाने की वजह क्या? Ranveer Allahbadia ने Samay Raina के शो को अटेंड करने का कारण किया रिवील

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola