Bigg Boss एंटरटेनमेंट के नाम पर बेच रहे गंदगी? Armaan Malik और दोनों बीवियों पर फूटा गोपी बहू का गुस्सा

Devoleena Bhattacharjee Slams Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर अपना आक्रोश जताया है। उन्होंने बिग बॉस और यूट्यूबर अरमान मलिक को कई बातें सुनाई हैं।

Devoleena Bhattacharjee Slams Armaan Malik

Devoleena Bhattacharjee Slams Armaan Malik

विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee Slams Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) शुरू होते ही लोगों के साथ-साथ सेलेब्स के रिएक्शन्स भी आने शुरू हो गए हैं। यह तो सभी जानते हैं कि शो आम लोगों के साथ-साथ बड़े-बड़े सेलेब्स भी फॉलो करते हैं। अभी तो शो शुरू हुए ज्यादा दिन भी नहीं हुए हैं कि बिग बॉस पर कई बड़े आरोप लग गए। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी की मशहूर गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने एक ट्वीट करके नाराजगी जताई है।

बिग बॉस पर भड़कीं देवोलीना

देवोलीना ने न सिर्फ बिग बॉस को, बल्कि शो में आई तिगड़ी अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बिग बॉस पर सवाल उठाए हैं और पूछा है कि क्या इसे एंटरटेनमेंट कहते हैं? एक्ट्रेस ने कहा है कि यह एंटरटेनमेंट के नाम पर गंदगी है। साथ ही उन्होंने सलाह दी है कि इसे हलके में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि यह रील में नहीं, बल्कि रियल में हो रहा है। उन्होंने अरमान मलिक की शादियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 6-7 दिन के प्यार में कोई शादी कैसे कर सकता है और फिर वही चीज बीवी की बेस्ट फ्रेंड के साथ कैसे कर सकता है?

Advertisment

अरमान मालिक की शादियों को एक्ट्रेस ने बताया बेशर्मी

देवोलीना ने अपने बयान में कहा कि यह उनकी कल्पना से बहुत ऊपर है और इस बेशर्मी को एंटरटेनमेंट नहीं कहा जा सकता। देवो ने बिग बॉस से सवाल किया कि आखिर उन्हें हो क्या गया है? क्या उनके दिन इतने बुरे चल रहे हैं कि शादियां भी उन्हें एंटरटेनिंग लगने लगी हैं? देवोलीना ने इस मुद्दे को भी उठाया है कि यह शो बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी देखते हैं। ऐसे में बिग बॉस इस तरह के कंटेस्टेंट लाकर नई जनरेशन को क्या सीख देना चाह रहे हैं। जहां कुछ इस तरह की चीजों से हर दिन गुजर रहे हैं, वहीं बिग बॉस कई शादियों को प्रमोट कर रहे हैं?

विज्ञापन

बिग बॉस पर लगे गंदी मानसिकता फैलाने के आरोप

देवोलीना भट्टाचार्जी ने यह भी सवाल उठाया है कि तब क्या होगा, जब इक्वलिटी के नाम पर औरतें भी 2-2 पति रखेंगी? क्या इसे भी एंटरटेनमेंट कहा जाएगा? एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि वे कौन लोग हैं, जो इन्हें फॉलो कर रहे हैं और इन्हें फॉलो करने के पीछे क्या ही कारण हो सकता है? देवो ने इस गंदी मानसिकता को दुनिया में फैलाने के लिए बिग बॉस को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि वह सिर्फ विनाश की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ