हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Pati Patni Aur Panga' में क्या दिखेंगे देवोलीना भट्टाचार्जी-शाहनवाज शेख? ये जोड़ियां भी आएंगी नजर!

Devoleena Bhattacharjee Pati Patni Aur Panga: कलर्स के नए टीवी रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ के लिए स्टार कपल्स को लगातार अप्रोच किया जा रहा है। इस लिस्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख का नाम भी शामिल हो गया है।

विज्ञापन
'पति-पत्नी और पंगा' के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी-शाहनवाज शेख काे अप्रोच किया गया। Photo Credit- Instagram

Devoleena Bhattacharjee Pati Patni Aur Panga: कलर्स टीवी एक नए रियलिटी शो को लेकर चर्चा में है, जिसका नाम ‘पति-पत्नी और पंगा’ है। इस शो के लिए मेकर्स ने टीवी के स्टार कपल्स को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो देवोलीना भट्टाचार्जी को अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि ‘पति-पत्नी और पंगा’ जल्द ही कलर्स टीवी पर दस्तक देगा और भारती सिंह के कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ की छुट्टी कर देगा। वैसे तो भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को भी इस शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था लेकिन खबर है कि दोनों ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

पति के साथ नजर आएंगी देवोलीना?

इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी की ‘गोपी बहू’ यानी देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके पति शाहनवाज शेख को ‘पति-पत्नी और पंगा’ के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि कपल की तरफ से इस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। यह भी नहीं पता चल सका है कि देवोलीना और शहनवाज इस शो का हिस्सा बनेंगे या फिर नहीं।

क्या होगा शो का कॉन्सेप्ट?

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पति-पत्नी और पंगा’ एक रियलिटी शो होगा जिसमें टीवी के पॉपुलर रियल लाइफ कपल्स को लिया जाएगा। शो के दौरान इन कपल्स की आपसी बॉन्डिंग, केमिस्ट्री और साझेदारी का इम्तिहान लिया जाएगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो कपल्स के रिश्ते की डोर कितनी गहरी है? इसको परखा जाएगा। पहले इस शो का नाम ‘शोला शबनम’ रखा गया था। बाद में इसे बदलकर ‘पति-पत्नी और पंगा’ रखा गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कभी-कभी समझा करो…’, क्या Arbaaz Khan ने कंफर्म की वाइफ Sshura Khan की प्रेग्नेंसी?

ये स्टार कपल्स आएंगे नजर

‘पति-पत्नी और पंगा’ के लिए भारती सिंह ने भले ही मना कर दिया हो लेकिन कई स्टार कपल्स के शो में होने की बात सामने आई है। इस लिस्ट में पहला नाम अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का है। दोनों ‘बिग बॉस 17’ के बाद दूसरे रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा हिना खान और रॉकी जायसवाल, अली गोनी और जैस्मिन भसीन, सुदेश लहरी और उनकी पत्नी, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, अविका गौर और मिलिंद चंदवानी के नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola