Devoleena Bhattacharjee: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने 18 दिसंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया था। इसके बाद से एक्ट्रेस ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा दुनिया से छिपाकर रखा है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट तो कर दी थी, लेकिन उन्होंने अभी तक ये नहीं बताया कि वो दिखता किसके जैसा है? साथ ही एक्ट्रेस ने बेटे के नाम का भी खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने सभी को अपने बेटे से मिलवा दिया है और उसका नाम भी रिवील कर दिया है।
देवोलीना ने रिवील किया बेटे का नाम
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 2 तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वो अपने बेबी को गोद में उठाकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। हालांकि, तस्वीरों में बेबी का चेहरा नजर नहीं आ रहा। हार्ट इमोजी के साथ एक्ट्रेस ने अपने बच्चे का चेहरा छिपा दिया है। वहीं, उन्होंने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए देवोलीना ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। हर कोई जानना चाहता था कि देवोलीना अपने बच्चे का क्या नाम रखेंगी?
न रखा हिन्दू, न रखा मुस्लिम नाम
दरअसल, वो बंगाली हैं और उनके पति मुस्लिम। ऐसे में जब इनकी शादी हुई थी, तब भी धर्म को लेकर काफी बवाल हुआ था। देवोलीना भट्टाचार्जी को मुस्लिम लड़के से शादी करने पर काफी ट्रोल किया गया था। अब जब उनका बेबी हुआ तब भी लोग इस मौके की तलाश में थे कि किसी तरह से कुछ हो और वो एक्ट्रेस और उनके बेटे को ट्रोल कर दें। हालांकि, देवोलीना भट्टाचार्जी ने किसी को भी वो मौका दिया ही नहीं। उन्होंने अपने बच्चे का नाम न हिन्दू नाम रखा और न ही मुस्लिम।
यह भी पढ़ें: Rani Chatterjee को चाहिए कैसा लड़का, क्या है आज तक शादी न करने की वजह?
क्या है देवोलीना के बेटे का नाम?
तस्वीरें शेयर करते हुआ देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, ‘जब हम अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत करते हैं, तो हमारा दिल उमड़ पड़ता है। जॉय से मिलें, हमारी खुशियों का भंडार!’ यानी एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम ‘जॉय’ रखा है। इस नाम का मतलब उनकी खुशी बयां कर रहा है और साथ ही कोई फसाद होने से भी रोक रहा है। देवोलीना भट्टाचार्जी का रखा हुआ ये नाम अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines