टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। देवोलीना भट्टाचार्य फैंस के साझ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने बेटे का फेस रिवील कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है। जैसे ही देवोलीना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वायरल हो गया और लोगों ने इस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।
देवोलीना ने शेयर किया पोस्ट
देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देवोलीना के साथ उनके पति और बेटा नजर आ रहा है। साथ ही पूरी फैमिली भी नजर आ रही है। आज देवोलीना के बेटे का अन्नप्राशन समारोह था। एक्ट्रेस ने इस खास मौके की झलक दिखाते हुए अपने बेटे जॉय का फेस भी रिवील कर दिया है। देवोलीना का बेटा बेहद क्यूट है।
देवोलीना ने लिखा ये कैप्शन
देवोलीना ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें कई सारे फोटोज हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। देवोलीना ने लिखा कि हाथ जोड़कर और प्यार भले दिलों के साथ, हम अपने प्यारे बेटे का अन्नप्राशन कर रहे हैं। जॉय ने अन्न (चावल) का पहला स्वाद लिया है। मां अन्नपूर्णा उसे स्वास्थ्य, बुद्धि और प्रचुरता से भरा जीवन दें। जिंदगीभर के लिए एक खूबसूरत पल और याद।
यूजर्स ने भी लुटाया प्यार
वहीं, अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर भर-भरकर कमेंट्स के जरिए प्यार लुटाया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि शुभकामनाएं और आशीर्वाद। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपका बहुत प्यारा बच्चा है। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत ही क्यूट है। एक और यूजर ने कहा कि कितना क्यूट है गोलू मोलू। एक और यूजर ने कहा कि बहुत सुंदर। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सुपर क्यूट। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत ही प्यारा बेबी है। इस तरह कमेंट्स के जरिए सभी एक्ट्रेस के बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Sana Makbul ने शेयर की बर्थडे वीक की झलकियां, इस तरह हुआ शुरू
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines