Actress Who Cheated Her Husband: बॉलीवुड में अक्सर सेट पर एक्टर और एक्ट्रेस के बीज फिल्मी पर्दे पर लवस्टोरी रियल जिंदगी की कहानी बनते देर नहीं लगती। बहुत सारे ऐसे कपल्स हैं जिनकी रील लाइफ की कहानी ने रियल लाइफ का मोड़ ले लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने शादी-शुदा होने के बावजूद अपने हीरो के साथ ना सिर्फ पर्दे पर रोमांस किया बल्कि उसी एक्टर के साथ वो भाग भी गईं। आखिर कौन है ये अभिनेत्री चलिए आपको बताते हैं।
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल स्टार
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल स्टार के तौर पर जानी जाने वालीं अभिनेत्री देविका रानी की यादें आज भी फिल्म प्रेमियों के दिलों में जीवित हैं। 30 मार्च 1908 को जन्मी देविका रानी ने उस समय सिनेमा की दुनिया में कदम रखा जब समाज में महिलाओं के लिए फिल्म इंडस्ट्री की दिशा चुनना एक साहसिक कदम माना जाता था।
Actress Who Cheated Her Husband
देविका रानी की कहानी उनके संघर्ष और सफलता दर्शाती है। महज 9 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए इंग्लैंड का रुख किया। इंग्लैंड में रहकर ही उन्होंने अभिनय की कला को समझा और इसे अपने करियर के रूप में अपनाने का फैसला लिया। रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से एक्टिंग की शिक्षा ग्रहण करने के बाद देविका ने भारतीय सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो इंडस्ट्री में कदम रखें लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की।
प्रोड्यूसर हिमांशु राय से मिलीं देविका
भारत आने के बाद देविका रानी की मुलाकात फिल्म निर्माता हिमांशु राय से हुई। हिमांशु राय देविका की खूबसूरती और टैलेंट देखकर उनके फैन हो गए थे। उन्होंने साल 1933 में आई फिल्म ‘कर्म’ के लिए उन्हें ऑफर किया। इस फिल्म में देविका रानी ने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई बल्कि उनके साथ ही हिमांशु भी लीड एक्टर के तौर पर नजर आए।
फिल्म ‘कर्म’ से एक्ट्रेस ने किया डेब्यू
‘कर्म’ फिल्म के रिलीज के बाद देविका रानी ने भारतीय सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड कायम किया। फिल्म में उनके और हिमांशु राय के बीच 4 मिनट लंबा किसिंग सीन था, जो उस समय बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। ये सीन इतना चर्चा में आया कि इसके बाद फिल्म की आलोचना इतनी बढ़ गई कि इसे बैन कर दिया गया। आज तक इस 4 मिनट के किसिंग सीन का रिकॉर्ड भारतीय सिनेमा में कोई नहीं तोड़ पाया है। इससे देविका रानी को बहुत लाइमलाइट मिली।
शादी-शुदा एक्ट्रेस ने पति को दिया धोखा
इस फिल्म के बाद हिमांशु राय ने देविका से शादी कर ली लेकिन इसके बाद साल 1936 में देविका और हिमांशु की शादीशुदा जिंदगी उस समय बिखर गई जब हिमांशु राय ने फिल्म ‘जीवन नैया’ पर काम शुरू किया। इस फिल्म में देविका रानी के साथ नजमुल हुसैन को कास्ट किया गया। दोनों एक्टर्स की नजदीकियां बढ़ गईं और एक दिन शूटिंग के दौरान अचानक गायब हो गए। बहुत ढूंढने के बाद पता चला कि दोनों कोलकाता जा पहुंचे हैं और देविका अब नजमुल से शादी करना चाहती हैं। हालांकि फिल्म से निकालने की धमकी मान लीजिए या शादी-शुदा गृहस्थी टूटने का डर, हिमांशु देविका को मनाकर वापस ले ही आए। हालांकि अभिनेता नजमुल को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
यह भी पढ़ें: ‘विराट को कहां छोड़ आईं?’ Anushka Sharma के मुंबई लौटने से फैंस हुए नाराज, बुरी तरह किया ट्रोल
संबंधित खबरें
'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
12 mins agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
32 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
1 hr agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
15 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines