Devdas Actress Nazima Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। साल 1960-70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस नाजिमा का निधन हो गया है। नाजिमा के निधन की खबर से फैंस और उनके चाहने वाले मायूस हो गए हैं। सभी नाजिमा को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नाजिमा ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा को कई पॉपुलर फिल्में दी हैं। लोगों के दिलों में नाजिमा की अपनी एक खास जगह थी। आज उनके निधन की खबर से लोगों की आंखें भी नम नजर आई।
भाई ने की एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि
हिंदी फिल्मों में बहनों और एक ईमानदार और वफादार दोस्त का रोल अदा करने नाजिमा ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। नाजिमा के निधन की पुष्टि उनके भाई ने की है। वहीं, अगर एक्ट्रेस के निधन की वजह की बात करें तो अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
नाजिमा के बारे में
दिग्गज अभिनेत्री नाजिमा की बात करें तो साल 1948 में 25 मार्च को नाजिमा का जन्म हुआ था। फिल्मों में नाजिमा को सपोर्टिंग रोल के लिए जाना जाता था। कई फिल्मों में अपने अभिनय से एक्ट्रेस ने लोगों का दिल जीता है। इतना ही नहीं बल्कि नाजिमा को बॉलीवुड की ‘रेजिडेंट सिस्टर’ के रूप में जाना जाता था।
बाल कलाकार के रूप में काम किया शुरू
नाजिमा ने ‘बेबी चांद’ नाम से फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में काम शुरू किया था। इसके बाद नाजिमा को सुबोध मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘अप्रैल फूल’ (1964) में देखा गया। इस फिल्म में लोगों ने उनकी खूब तारीफ की। इसके बाद उन्होंने जे. ओम प्रकाश की ‘आए दिन बहार के’ (1968) में अभिनय किया, जिसने कई जगहों पर सिल्वर जुबली मनाई। अब नाजिमा इस दुनिया में नहीं रही। सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Asfiya Khan का आखिरी पोस्ट क्या था? फैंस नहीं कर पा रहे इंफ्लुएंसर की मौत पर यकीन
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines