हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Devara Trailer Review: Saif या Junior NTR, कौन करेगा देवरा का अंत? सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर

Devara Trailer Released: तेलुगु फिल्म ‘देवरा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में एक्शन और ड्रामा भरपूर है। आखिर कौन है देवरा इस फिल्म का ये सबसे बड़ा सस्पेंस है।

विज्ञापन
Devara Trailer Released

Devara Trailer Released: फिल्म ‘देवरा’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसके साथ ही फिल्म ने अपने एक्शन और ड्रामा से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कोरताला शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान जैसे प्रमुख सितारे नजर आएंगे जिनकी अदाकारी और केमिस्ट्री ने ट्रेलर में शानदार छाप छोड़ी है।

जूनियर एनटीआर का दमदार अभिनय

‘देवरा’ का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है और इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे समंदर को देवरा ने खून से लाल कर दिया था। जूनियर एनटीआर, जो इस फिल्म में लीड रोल में हैं, उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से काफी इंप्रेस किया है। उनकी एक्टिंग के अलावा फिल्म में दिखाए गए एक्शन सीन और शानदार सिनेमैटोग्राफी ने फैंस को प्रभावित किया है।

सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर में जंग?

ट्रेलर को देखकर लगता है कि देवरा नाम के शख्स से पूरा गांव परेशान है। देवरा ने अपना आंतक इस कदर फैलाया हुआ है कि सभी गांव वाले उससे डरते हैं। ऐसे में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान ये दोनों ही एक्टर्स देवरा को ढूंढकर उसे मारने की ठान लेते हैं। देवरा को मारने की जंग में सैफ अली खान और एनटीआर एक दूसरे के आमने-सामने भी हो जाएंगे। अब देवरा को आखिर में कौन मारता है, उसका अंत कौन करता है ये सबसे बड़ा सवाल है। हालांकि देवरा आखिर कौन है ये भी फिल्म का एक ऐसा सस्पेंस है जो अंत में ही सबके सामने आएगा।

जाह्नवी कपूर का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू 

इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा जाह्नवी कपूर तेलुगु सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। ट्रेलर में उनकी जूनियर एनटीआर के साथ केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस को देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपने किरदार को पूरी तरह से जस्टिफाई किया हैष दर्शक उनकी एक्टिंग और उनकी मौजूदगी को लेकर उत्साहित हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘देवरा’ को एनटीआर आर्ट्स और युवा सुधा आर्ट्स के बैनर तले किया गया है और फिल्म को बनाने में सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत आई है। फिल्म का एक्शन और वीएफएक्स इसकी लागत को पूरी तरह से जस्टिफाई भी कर रहा है। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: Renukaswamy Murder Case में दो बड़ी एक्ट्रेसेस का नाम आया सामने, एक्टर दर्शन की गर्लफ्रेंड पवित्रा से पहले इन्हें भी गया अश्लील मैसेज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें