Devara Star Cast Fees: बड़े बजट की फिल्म ‘देवरा‘ (Devara: Part 1) रिलीज हो गई है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं और फैंस का रिस्पांस देखते हुए फिल्म की टिकटें भी महंगी कर दी गई हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr NTR), जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जैसे बड़े स्टार्स हैं। अब ये तीनों ही वो एक्टर्स हैं जिनकी पॉपुलैरिटी और डिमांड काफी ज्यादा है। अब एक फिल्म में इतने बड़े स्टार्स को लाने के लिए मेकर्स ने अच्छे-खासे पैसे भी खर्चे होंगे। तो चलिए जानते हैं कि ‘देवरा’ की स्टार कास्ट ने कितनी फीस वसूली है?
जान्हवी कपूर ने ली कितनी फीस?
आपको बता दें, ये फिल्म 300 करोड़ के भारी बजट में तैयार की गई है। हालांकि, फिल्म की जो मेन स्टार कास्ट है उनका भुगतान करने में ही बजट का करीब 26% खर्च हो गया। सबसे पहले अब जान्हवी कपूर को लेकर बात करते हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद ये उनकी उनकी पहली साउथ इंडियन फिल्म है। जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करते हुए जान्हवी ने ‘देवरा’ के साथ अपना साउथ डेब्यू किया है और इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर की फीस भी रिवील
वहीं, फिल्म में विलेन बनकर सैफ अली खान सभी का दिल जीत रहे हैं। इस डार्क रोल के साथ उन्होंने भी Tollywood में अपना डेब्यू किया है। अपनी डेब्यू फिल्म के लिए सैफ ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की फीस ली है। लेकिन जब आप जूनियर एनटीआर की फीस सुनेंगे तो आपको भी झटका लग सकता है। उन्होंने इस फिल्म के लिए सबसे मोटी फीस वसूली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में डबल रोल करने के लिए उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपये लिए हैं।
यह भी पढ़ें: Stree 2 को टक्कर देगी ‘मंजुलिका’, Bhool Bhulaiyaa 3 के टीजर से मिले संकेत; Kartik Aryaan का दिखा स्वैग
डायरेक्टर ने भी चार्ज की भारी भरकम फीस
एक्टर मुरली शर्मा (Murali Sharma) ने इस फिल्म के लिए 40 लाख की फीस ली है। तो दिग्गज एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने भी 1.50 करोड़ चार्ज किए हैं। जबकि फिल्म के डायरेक्टर Koratala Siva की फीस उनसे ज्यादा है। डायरेक्टर ने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अब मेकर्स ने इतना पैसा खर्चा है तो बस यही उम्मीद की जा रही है कि फिल्म कामयाब हो जाए।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines