Devara: Part 1 Box Office Collection Day 4: सिनेमाघरों में साउथ के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ रिलीज क्या हुई कि फिल्म ने पहले दिन ही छप्परफाड़ कमाई कर डाली। हालांकि फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली, लेकिन तीसरे दिन इस फिल्म ने फिर छलांग लगाई और ठीक-ठाक कलेक्शन किया। हालांकि चौथे दिन यानी मंडे को फिल्म को बड़ा झटका लगा और इसकी कमाई में भारी गिरावट आई।
चौथे दिन फिल्म को बड़ा घाटा
फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ के चौथे दिन उम्मीद की जा रही थी कि ये तीसरे दिन से ज्यादा ही कमाई करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसकी कमाई में एक-दो नहीं बल्कि तीसरे दिन के मुकाबले 25 करोड़ से भी ज्यादा का घाटा देखने को मिला। Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट और आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को सिर्फ 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उम्मीद से बेहद कम है। हालांकि ये अभी शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है।
तीसरे दिन की थी इतने करोड़ की कमाई
वहीं, अगर फिल्म की तीसरे दिन की कमाई की बात करें इस फिल्म ने तीसरे दिन 39.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस हिसाब से फिल्म को चौथे दिन बड़े घाटे का सामना करना पड़ा है और इसको 25 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है। जबकि उम्मीद ये की जा रही थी कि ये फिल्म संडे से ज्यादा मंडे को कमाई करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
ओपनिंग डे पर फिल्म ने किया था बड़ा धमाका
इसके साथ ही अगर फिल्म की पहले और दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 38.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और फिल्म का पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ था। अगर फिल्म के चारों दिनों के कलेक्शन को मिलाकर इसकी टोटल कमाई निकाली जाई, तो इसने 173.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि फिल्म से उम्मीद थी कि वो चौथे दिन बंपर कमाई करेगी और 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी।
300 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म
फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ की चौथे दिन की कमाई को देखकर लग रहा है कि ये 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने में समय लगा सकती है। फिल्म की गिरती कमाई मेकर्स के लिए चिंता का विषय है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को बनाने में 300 करोड़ रुपये की लागत आई है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपने बजट से कितनी ज्यादा कमाई करती है।
यह भी पढ़ें- एक ऐसा रिकॉर्ड जिसे पार करने के लिए लगी होड़, Mithun Chakraborty ने कई साल पहले रचा था ‘सिनेमा का इतिहास’
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
35 mins agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
3 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
4 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
23 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines