Devara X Review: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1‘ सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। रोमांटिक और एक्शन फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो उसका सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रहा है। ‘देवरा’ के एडवांस बुकिंग कलेक्शन को देखते हुए जैसा प्रेडिक्ट किया जा रहा था, ठीक वैसा ही फिल्म की रिलीज के वक्त देखने को मिला।
सुबह 4 बजे फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ को पहले दिन दर्शकों का कैसा रिस्पांस मिल रहा है?
सोशल मीडिया पर कैसे मिल रहे रिएक्शन?
जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अभी अभी देवरा देखी जिसके बाद मैं भी शॉक्ड रह गया। क्या दृश्य थे और क्या एक्शन और क्या प्रदर्शन… सब कुछ बहुत ही अच्छा था।’
एक अन्य ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘फिल्म का दूसरा भाग सच में काफी अच्छा है। फिल्म के आखिरी 30 मिनट में जो ट्विस्ट आया वो जबरदस्त… क्लाइमैक्स क्लिफहैंगर बहुत बहुत ही अच्छा है।’
यह भी पढ़ें: Devara ने रिलीज से पहले ‘स्त्री 2’ समेत 3 फिल्मों को छोड़ा पीछे, अपना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके NTR
दूसरे यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, ‘क्या अविश्वसनीय घटना है। देवरा तो सच में मेगा ब्लॉकबस्टर होने वाली है।’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘पहला भाग पूरा हो चुका है। आयुध पूजा उसके बाद कुश्ती लड़ाई… दूसरे हाफ से आखिरी तक तो फिल्म ने आग ही लगा दी।’
इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। हालांकि कुछ दर्शकों ने यह भी कहा फिल्म के दूसरे पार्ट में कुछ सीन्स और बेहतर हो सकते थे। वहीं कुछ लोगों ने फिल्म को देखने के बाद 4.5 की रेटिंग दी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म को फैंस पॉजिटिव प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं दोनों स्टार्स की जोड़ी को भी पसंद कर रहे हैं।
अब तक फिल्म की कितनी कमाई हुई?
बता दें कि जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ से जाह्नवी कपूर अपना साउथ डेब्यू कर रही हैं। उनके अलावा सैफ अली खान भी इस फिल्म के जरिए अपना साउथ में डेब्यू कर रहे हैं। sacnilk की ताजा रिपोर्ट की मानें तो ‘देवरा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि फिल्म को लेकर जिस तरह से दर्शकों में क्रेज देखा जा रहा है, उम्मीद है कि यह कमाई अभी और ऊपर तक जाएगी।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
20 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines