Jr NTR Devara: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1‘ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन 77 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। हालांकि रिलीज के दूसरे दिन से इस फिल्म की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ‘देवरा’ की रिलीज को सिर्फ एक हफ्ता ही हुआ है। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
बता दें कि जूनियर एनटीआर की इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। आज हम आपको ‘देवरा’ के 3 ऐसे अहम किरदारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने न सिर्फ अपने किरदार से दर्शकों को इम्प्रेस किया बल्कि जूनियर एनटीआर को कड़ी टक्कर दी है।
सैफ अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान फिल्म ‘देवरा’ में ग्रेड शेड में दिखाई दिए हैं। उन्हें फिल्म का विलेन कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। इस फिल्म के जरिए सैफ अली खान ने दिखा दिया है कि किरदार चाहें जैसा हो उसे शानदार तरीके से निभाना उनके बाएं हाथ का खेल है। फिल्म में भैरा का किरदार निभाकर सैफ अली खान ने जूनियर एनटीआर से ज्यादा लाइमलाइट बटोरी है। जाहिर है कि सैफ के लिए साउथ जोनर काफी नया रहा है लेकिन पूरी फिल्म में एक्टर ने कहीं भी यह जाहिर होने नहीं दिया कि उन्हें लेकर मेकर्स ने कोई चूक की है।
यह भी पढ़ें: Jr NTR की 5 एक्शन-थ्रिलर फिल्में OTT पर देखें फ्री, Devara कब होगी रिलीज?
जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी फिल्म ‘देवरा’ से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में उन्हें जूनियर एनटीआर के अपोजिट इश्क फरमाते हुए देखा गया है। हालांकि उनके रोल की बात करें तो जाह्नवी की एंट्री फिल्म के दूसरे हाफ में हुई है। फिल्म में उनका किरदार करीब 30 मिनट का रहा होगा लेकिन इतने कम वक्त में भी जाह्नवी ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रकाश राज
प्रकाश राज इंडस्ट्री में उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा बहुत पहले ही मनवा लिया था। चाहें साउथ हो या बॉलीवुड, किरदार निगेटिव हो या फिर पॉजिटिव प्रकाश राज अपने हर किरदार में ढ़लना बखूबी जानते हैं। फिल्म ‘देवरा’ की बात करें तो इसमें प्रकाश राज ने पॉजिटिव किरदार निभाया है। एक तरह से कहा जाए तो पूरी फिल्म का प्लॉट ही प्रकाश राज पर टिका हुआ है। देवरा की कहानी को बयां करते हुए प्रकाश राज ने लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines