Devara Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1‘ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ये अलग बात है कि पहले दिन फिल्म ने जिस तरह से कमाई की उससे लगा था कि आने वाले दिनों में ‘देवरा’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला देगी। हालांकि रिलीज के दूसरे दिन ही आधी कमाई करते हुए जूनियर एनटीआर की फिल्म दर्शकों की भीड़ इकट्ठा करने में चूक गई।
फिलहाल 100 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘देवरा’ अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब आ गई है। यही नहीं जूनियर एनटीआर ने रिलीज के 5वें दिन ही अपनी फिल्म RRR का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि 5वें दिन ‘देवरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना कलेक्शन किया है?
देवरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जाहिर है कि जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ ने ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था। ये कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस की है। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 38.2 करोड़ की कमाई की। ये कमाई पहले दिन की कमाई के मुकाबले आधी से भी कम रही।
तीसरे दिन ‘देवरा’ ने 39.9 करोड़ कमाए, जबकि चौथे दिन फिल्म की कमाई महज 12.75 करोड़ रुपए हो गई। अब जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म की पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: GOAT OTT Release: थलापति विजय की ‘गोट’ कब और कहां हो रही रिलीज, आया ताजा अपडेट
RRR का तोड़ दिया रिकॉर्ड
फिल्म ‘देवरा’ ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, ये रिपोर्ट आ गई है। sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने मंगलवार को 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘देवरा’ की टोटल कमाई 186.85 करोड़ रुपये हो गई है।
बता दें कि इस कमाई के साथ जूनियर एनटीआर ने अपनी ही फिल्म RRR का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 170.49 रुपये का कलेक्शन किया था। ये कलेक्शन पांचवें दिन का है, जो ‘देवरा’ की पांचवें दिन की कमाई से कम है।
5 भाषाओं में रिलीज हुई देवरा
बता दें कि कोरातला शिवा के डायरेक्शन बनी फिल्म ‘देवरा’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान ने निगेटिव किरदार निभाया है। इस फिल्म के जरिए सैफ और जाह्नवी कपूर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है।
इस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा शामिल है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आई हैं। उनके अलावा फिल्म में मुरली शर्मा, प्रकाश राज, शाइन टॉम चाको भी अहम किरदार में हैं।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines