Devara Part:1 OTT Release: हो जाइए तैयार… क्योंकि जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान के फैंस को दिवाली गिफ्ट मिलने वाला है। जी हां, फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यानी अब घर बैठे आप इस फिल्म को देख सकते हैं। अगर आप भी इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
कब और कहां रिलीज होगी ‘देवरा’?
जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा पार्ट: 1’ के मेकर्स ने फाइनली इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जी हां, मेकर्स ने फैंस को दिवाली गिफ्ट दे दिया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।
कई भाषाओं में होगी रिलीज
ये फिल्म 8 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अगर भी इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए हैं, तो ये आपके लिए अच्छा मौका है कि आप घर बैठे ही इस फिल्म का मजा ले पाएं।
‘देवारा 2’ भी जल्दी आ सकती है?
हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर कोराटाला ने ‘देवारा 2’ के बारे में भी बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म को दो भागों में बनाने का फैसला किया। News18 से बात करते हुए कोराटाला ने कहा कि जब मैंने जूनियर एनटीआर को कहानी सुनाई, तो यह 4 घंटे लंबी कहानी थी और जब मैंने इसे लिखा तो यह 7 घंटे की हो गई। तब हमने इसे दो भागों में बनाने का फैसला किया।
बॉक्स ऑफिस पर किया था कमाल
इसके आगे उन्होंने कहा कि मैंने ‘देवरा पार्ट 2’ के लिए 25 मिनट का फुटेज भी शूट किया है और इसे मैं 6 से 8 महीनों में पूरा कर सकता हूं। गौरतलब है कि देवरा का पहला पार्ट जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुआ, तो लोगों ने इसे शानदार रिस्पॉन्स दिया।
इंतजार खत्म
वहीं, कुछ लोगों को तो फिल्म के ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म को जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Salman Khan ने Bigg Boss 18 के फैंस को दिया दिवाली गिफ्ट, 24 घंटे पहले होगा ‘वीकेंड का वार’
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
20 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines