हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Devara Movie Review: Jr NTR के कंधों पर टिकी फिल्म, Janhvi Kapoor के फैंस को मिला धोखा

Devara Movie Review: जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ देखने से पहले एक बार ये रिव्यू पढ़ लें। फिल्म की कहानी से लेकर इसकी खामियां तक आपको पता चल जाएंगी।

विज्ञापन
Devara Movie Review

Movie name: Devara Part 1

Director: Koratala Siva

Moview Casts: Jr NTR, Saif Ali Khan, Janhvi Kapoor

★★★★★

Devara Movie Review: जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर ‘देवरा: पार्ट 1‘ (Devara: Part 1) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन ही मूवी की जमकर तारीफ की जा रही है। बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स का ये तालमेल लोगों को खूब पसंद आया। इस मूवी से एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने साउथ डेब्यू किया है। फिल्म को Koratala Siva ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है।

आईएमडीबी पर मिली अच्छी रेटिंग

दमदार एक्शन सीन्स से पैक इस मूवी को आईएमडीबी पर 10 में से 7.2  रेटिंग मिली है। पहले दिन ही दर्शक इसकी तारीफ कर रहे हैं। ‘आरआरआर’ (RRR) के बाद जूनियर एनटीआर ने एक्शन के साथ स्क्रीन पर वापसी की है। सैफ अली खान के किरदार की बात करें तो एक्टर इस मूवी में नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं। दोनों की आमने-सामने की टक्कर काफी मजेदार रही। जूनियर एनटीआर ने मूवी में डबल रोल निभाया है। एनटीआर पुत्र वेरा और पिता देवरा की भूमिका में नजर आए हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के किरदार का नाम ‘थांगा’ है। उनकी भी तारीफ की जा रही है।

क्या है देवरा की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 1984 से होती है, जहां 2 गांव के मुखिया देवरा (एनटीआर जूनियर) और भैरा (सैफ) समुद्री जहाज पर समान लूटते हैं और तस्करी करते हैं। देवरा जहां थोड़े शांत दिमाग का है, तो भैरा कुछ गर्म ख्याल का है। बाद में देवरा को पता चलता है कि उसकी चुराई हुई चीजों से हथियार और बम बनाते हैं। ऐसे ही किसी बम से देवरा के गांव की बस को उड़ाने की भी कोशिश हुई है। ऐसे में वो फैसला करता है कि वो और गांव वाले अब से समुद्री जहाज पर लूट-पाट नहीं करेंगे। जिस पर भैरा भड़क जाता है और लोगों के साथ मिलकर देवरा को मारने का प्लान बनता है।

विज्ञापन

देवरा को मारना चाहता है भैरा

देवरा जान बचाने के लिए जंगल में छिप जाता है और ये ऐलान करता है कि अगर कोई भी लूट के इरादे से समुद्र में गया तो वो उसे नहीं छोड़ेगा। 12 साल तक भैरा इसी कोशिश में रहता है कि जब देवरा बाहर निकलेगा तो वो उसे मौत के घाट उतार देगा। दूसरी तरफ देवरा के बेटे वेरा (एनटीआर जूनियर) को डरपोक दिखाया गया है। हालांकि, गांव के लोग उससे उम्मीद करते हैं कि वो उन्हें भैरा से बचाएगा। थांगा (जाह्नवी कपूर) बचपन से देवरा को आइडल मानती है। साथ ही वेरा से शादी करना चाहती है। क्लाइमेक्स के बाद कहानी बदलेगी और बड़ा ट्विस्ट आएगा। इसे देखने के लिए आपको फिल्म की टिकट खरीदनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor की इस आदत से परेशान हैं पति और दोनों बेटे, Saif बोले- ‘मोमेंट बर्बाद हो जाते हैं…’

विज्ञापन

न के बराबर दिखीं जाह्नवी कपूर

देवरा देखते हुए आपको ऐसा लगेगा कि इसे ज्यादा खींचा गया है और छोटा भी किया जा सकता था। हालांकि, फिल्म की एक्साइटमेंट 1st हाफ तक भी टिक नहीं पाएगी। इंटरवल तक समझ आता है कि ये तो बस बिल्ड-अप था। रोमांटिक ट्रैक और जाह्नवी कपूर फिल्म से गायब से दिख रहे हैं। फिल्म में जो एक्शन और फाइट सीक्वेंस हैं वो इसे कुछ इंटरेस्टिंग बना रहे हैं। फिल्म के डायलॉग एवरेज हैं और बैकग्राउंड स्कोर शानदार है। जूनियर एनटीआर डबल रोल में बेहतरीन लग रहे हैं। पूरी फिल्म उनके कंधों पर टिकी है।

देवरा को 2.5 स्टार।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola