Devara Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद लोगों की निगाहें साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा‘ पर टिकी हुई थीं। दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरते इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचा दिया है। जाहिर है कि RRR के बाद से फैंस एनटीआर की सोलो रिलीज का इंतजार कर रहे थे।
करीब 6 साल बाद जूनियर एनटीआर अपनी सोलो फिल्म ‘देवरा’ लेकर आए हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कमाल कर दिया है। आलम ये रहा है कि इसने पहले ही दिन ओपनिंग डे पर ‘स्त्री 2’ को पानी पिला दिया। आइए जानते हैं कि ‘देवरा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
ओपनिंग डे पर मचा तहलका
बता दें कि जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ के जरिए सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर ने अपना साउथ में डेब्यू किया है। इस फिल्म में जहां जाह्नवी एनटीआर के अपोजिट नजर आई हैं, तो वहीं सैफ ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है।
फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग में जो आंकड़े सामने आए थे, उससे ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर तहलका मचा देगी। अब जब फिल्म रिलीज हुई तो इसकी आंधी में ‘स्त्री 2’, ‘युध्रा’, ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ जैसी कई फिल्में उड़ गईं।
यह भी पढ़ें: Devara ने रिलीज से पहले ‘स्त्री 2’ समेत 3 फिल्मों को छोड़ा पीछे, अपना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके NTR
पहले दिन कितना रहा कलेक्शन
फिल्म ‘देवरा’ की रिलीज के पहले ही दिन इसकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर एनटीआर की फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 77 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से हिंदी भाषा में इसने 7 करोड़, कन्नड़ भाषा में 0.3 करोड़, तमिल भाषा में 0.8 करोड़ और मलयालम में 0.3 करोड़ की कमाई की है।
RRR के बाद पहली सोलो फिल्म
बता दें कि जूनियर एनटीआर इससे पहले एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ में नजर आए थे। इस फिल्म की बात करें तो इसने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि ‘देवरा’ भी कमाई के मामले में पीछे नहीं है।
इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब सबकी नजरें फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर टिकी हुई है। बता दें कि इतनी धांसू कमाई करने वाली ये फिल्म जाह्नवी कपूर के करियर की पहली फिल्म है। इससे पहले उनकी किसी भी फिल्म ने ऐसी धांसू कमाई नहीं की थी।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines