Sky Force Day 11 or Deva Day 4 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर ‘देवा’ और ‘स्काई फोर्स’ दोनों ही कमाई के लिए लड़ रही हैं। एक तरफ जहां ‘देवा’ को कलेक्शन के लिए रेंगना पड़ रहा है, तो दूसरी ओर ‘स्काई फोर्स’ ने अच्छी खासी कमाई कर ली है, लेकिन अब दोनों ही फिल्मों की कमाई में बारी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों की कमाई…
फिल्म ‘स्काई फोर्स’
Sacnilk.com की ताजा आंकड़ों की मानें तो अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने अपनी रिलीज के 11वें दिन (खबर लिखे जाने तक) 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 101.13 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, अगर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 2.21 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म ‘देवा’
फिल्म ‘देवा’ की टोटल कमाई अब 21.36 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ अगर ‘देवा’ की बीते तीन दिन की कमाई पर नजर डाले तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.4 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
‘स्काई फोर्स’ की कमाई
वहीं, अगर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की बीते 10 दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 6 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 3 करोड़ रुपये, 9वें दिन 5 करोड़ रुपये और 10वें दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
‘देवा’ 50 करोड़ रुपये कमा पाती है या नहीं?
फिल्म ‘स्काई फोर्स’ और ‘देवा’ दोनों ही मंडे टेस्ट में फेल हुई हैं। दोनों फिल्मों से उम्मीद की गई थी कि ये तगड़ी कमाई करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनों ही फिल्मों की कमाई में गिरावट आई है। हालांकि, ‘स्काई फोर्स’ और ‘देवा’ में इस वक्त कमाई को लेकर कांटे की टक्कर देखी जा रही है और इस टकराव में ‘स्काई फोर्स’ मजबूत नजर आ रही है। अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ी हो चुकी है और शाहिद कपूर की फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या ‘देवा’ 50 करोड़ रुपये कमा पाती है या नहीं?
यह भी पढ़ें- जिस मूवी पर पानी की तरह बहा पैसा… फ्लॉप होने से भी नहीं बचा पाए ‘सुपरस्टार’
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines