Deva Box Office Opening Day Collection: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘देवा’ (Deva) ने फाइनली सिनेमाघरों में एंट्री मार ली है। इस फिल्म में शाहिद के रोल की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं पिछले साल ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में भी एक्टर को सफलता मिली थी। रोमांटिक अवतार से एक बार फिर से कबीर सिंह जैसा धांसू रोल करते हुए अभिनेता ने बता दिया कि रोल चाहे कोई भी हो वो सभी में फिट हैं। अब देवा का बज बना हुआ है, तो जान लेते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म कितना कलेक्शन कर सकती है? क्या ‘देवा’, ‘पुष्पा 2’ को मात दे पाएगा?
कितना हो सकता है ओपनिंग डे कलेक्शन
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की देवा को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर देखने से ही लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि देवा रिलीज के पहले दिन ही 4-5 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि आने वाले वीकेंड में इसे और भी ज्यादा लाभ मिल सकता है। शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये एक हिट मूवी साबित होगी।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 18 मिनट की क्राइम-थ्रिलर फिल्म, जिसने IMDb रेटिंग में ‘पुष्पा 2’, ‘स्त्री 2’ और ‘कल्कि’ को पछाड़ा
देवा को मिलेगा इस चीज का फायदा
देवा के लिए एक अच्छी बात ये है कि इस फिल्म की रिलीज के साथ कोई और हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में पूरे बॉक्स पर उसी का कब्जा है। अब जरा सोचिए अकेला देवा है तो लोगों का सारा ध्यान तो उसी की ओर होगा न। ऐसे में ये फिल्म के लिए प्लस प्वाइंट है कि कोई और रिलीज उसके साथ नहीं है। koimoi की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे तक, शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म को 7,000 से अधिक शो दिए गए हैं और यह बहुत जल्द 8,000 के आंकड़े को छू लेगी। उम्मीद है कि यह फिल्म 9,000 से अधिक शो के साथ अपनी बॉक्स ऑफिस यात्रा शुरू करेगी।
‘पुष्पा 2’ को मात दे पाएगा ‘देवा’
अब सवाल ये उठता है कि क्या ‘देवा’, ‘पुष्पा 2’ को मात दे पाएगा। ऐसे में अगर बजट के हिसाब से देखा जाए जो अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का बजट 350 करोड़ रुपये था। जबकि शाहिद कपूर की ‘देवा’ का बजट 85 करोड़ रुपये है। अब अगर ‘देवा’ पहले दिन 4-5 करोड़ का बजट कर लेती है को कहीं न कहीं बजट के अनुसार वो आगे ही है।
यह भी पढ़ें: सहेली के पति को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, 26 फिल्मों में किया काम पर कहलाईं फ्लॉप
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines