Deva Advance Booking Collection: सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ‘देवा’ (Deva) के लिए अब सिर्फ कुछ घंटों का इंतजार बचा है। 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म की धांसू एंट्री होने वाली है। रिलीज से पहले ही ‘देवा’ की एडवांस बुकिंग चालू हो गई है। आप सोचिए जिसके ट्रेलर को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है फिर मूवी को क्या ही गदर मचाने वाली होगी। आइए जान लेते हैं कि मूवी ने एडवांस बुकिंग में कितने नोट छाप लिए हैं और ओपनिंग डे पर कितने कलेक्शन की उम्मीद है।
कितनी हुई देवा की एडवांस बुकिंग
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की ‘देवा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही एडवांस बुकिंग से कोहराम मचा दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले की कमाई की बात करें तो Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 11545876 (1.15) यानी 1.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। पूरे देश भर में अब तक करीब 22814 टिकट बिक चुके हैं।
Deva Advance Booking Collection
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की भाभी ने पाप’ कर ‘अक्सर’ पति पर किया शक, निकलवाई कॉल डिटेल्स तो हुआ हंगामा
कैसा रह सकता है ओपनिंग डे कलेक्शन
शाहिद कपूर की देवा ने रिलीज से पहले ही जब टिकट खिड़की पर लाइन लगा दी है तो अंदाजा लगाइए की ओपनिंग डे कलेक्शन कैसा रहेगा। एडवांस बुकिंग को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘देवा’ 6 से 7 करोड़ रुपये से ओपनिंग कर सकती है। करीब 85 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म की धांसू कमाई के पूरे-पूरे चांस हैं।
शाहिद और पूजा का रोल
इस फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के किरदार की बात करें तो शाहिद ने एक दमदार पुलिसवाले का रोल प्ले किया है। जबकि पूजा हेगड़े ने एक इन्वेस्टिगेशन जर्नलिस्ट का रोल प्ले किया है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में क्लाइमेक्स को लेकर सस्पेंस बरकरार है क्योंकि न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में खुद शाहिद ने बताया कि एक फिल्म के लिए 4 क्लाइमेक्स सीन शूट किए गए हैं। अब हमें कौन सा देखने को मिलता है वो तो सिनेमाघरों में जाकर ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant को तीसरी बार कैसे हुआ प्यार, ड्रामा क्वीन पाकिस्तान की दुल्हन बनने को तैयार
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines