Guess Bollywood Superstar: फिल्मी लाइफ की लाइफ भी काफी अजीब होती है। यहां कुछ लोगों को पूरी जिंदगी स्ट्रगल करना पड़ता है तो कुछ स्टार्स उस मुकाम को पा लेते हैं, जिसके बारे में उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होता है। लेकिन कहते हैं न कि कामयाबी जब मिलती है तो अपने साथ कई मुश्किलें भी लेकर आती है। आज हम बॉलीवुड के जिस सुपरस्टार की बात करेंगे उसके साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
क्लर्क बनकर अपना करियर शुरू करने वाले बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का नाम देव आनंद था, जिनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग थी। आलम ये था कि उन्हें पाने की चाहत में लड़कियां कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती थीं।
काले कपड़े पहनने पर लगा था बैन
बॉलीवुड के सुपरस्टार देव आनंद को हिंदी सिनेमा के सबसे महान एक्टर्स में गिना जाता था। अमिताभ बच्चन से पहले देव आनंद का जलवा देखने लायक था। उनके चलने का स्टाइल, बात करने का तरीका, उनकी अदाएं और एक्टिंग लोग हर चीज के फैन थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सुपरस्टार को काले कपड़े पहनना साफ मना था। कोर्ट ने उनके काले कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसा क्यों आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: नेशनल अवॉर्ड फिल्ममेकर Harikumar कौन? जिनका कैंसर से निधन, सिनेमा जगत में मातम
आखिर क्या थी वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जाता है कि जब देव आनंद सफेद शर्ट के साथ काली पैंट और कोर्ट पहनते थे तो उनका अंदाज देखने लायक होता था। वो इतने स्मार्ट लगते थे कि लड़कियां उन्हें देखकर दीवानी हो जाती थीं। कहते हैं कि एक फीमेल फैन उन्हें पाने के लिए इतनी दीवानी हो गई थी कि उसने कुतुब मीनार से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। यही वजह है कि कोर्ट ने देव आनंद को काले कपड़े पहनने पर रोक लगा दी थी।
क्लर्क से शुरू किया था करियर
देव आनंद को ये स्टारडम इतनी आसानी से नहीं मिला था। इसके पीछे काफी संघर्ष रहा। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने क्लर्क से की। वो सैन्य सेंसर कार्यालय में काम करते थे। अशोक कुमार के प्रदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया और यहीं से उनकी बॉलीवुड की जर्नी शुरू हुई, जिसमें उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दे डालीं।
देव आनंद की लव लाइफ
देव आनंद की लव लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग रही। उन्होंने अपनी ही को-एक्ट्रेस को दिल दे दिया था, जिसका नाम सुरैया था। हालांकि धर्म दोनों के रिश्ते में दरार बन गया। कहते हैं कि देव आनंद प्यार से सुरैया को नोसी बुलाते थे, जबकि सुरैया उन्हें प्यार से स्टीव कहती थीं। हालांकि दोनों के परिवार की असहमति के कारण उनका ब्रेकअप होग गया। यहां तक कि देव आनंद को जान से मारने की धमकी तक दी गई थी। अलग होने के बाद सुरैया जिंगदी भर अविवाहित रहीं जबकि देव आनंद ने 1954 में कल्पना कार्तिक से शादी कर ली थी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
4 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines