Dev Anand Love Story: हिंदी सिनेमा की रियल लाइफ लव स्टोरीज भी उनकी फिल्मों की कहानियों की तरह ही होती है। फिर चाहे वो पुराने जमाने का सिनेमा हो या फिर आज का। जी हां, एक समय था जब हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के लिए ना जाने कितनी लड़कियों का दिल धड़कता था, लेकिन देव जिसको अपना दिल दे बैठे थे वो तो कभी उनकी हो ही नहीं सकीं। आज हम देव आनंद के पहले प्यार के उस किस्से को बता रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद सुनाया था।
सुरैया के लिए धड़कता था देव आनंद का दिल
इस तो सभी जानते हैं कि उस टाइम की जानी मानी एक्ट्रेस सुरैया के लिए देव आनंद का दिल धड़कता था। एक्ट्रेस को देखकर पहली ही नजर में देव अपना दिल दे बैठे थे, लेकिन दोनों कभी एक नहीं हो सकें। अपने पहले प्यार के बारे में देव साहब ने बात करते हुए कहा था कि वो मुस्लमान थी, इसलिए मैं उनसे कभी शादी नहीं कर पाया, लेकिन फेक्ट यही है कि वो मेरा सबसे पहला प्यार था और मैं उसके लिए रोया हूं।
मैं अगर किसी लड़की के लिए रोया हूं तो वो सुरैया थी
देव साहब ने आगे कहा था कि मैं अगर किसी लड़की के लिए रोया हूं तो वो सुरैया थी। उस टाइम मैं बहुत यंग था और वो बड़ी सुपरस्टार थीं। वो गाड़ी में जाती थी और मैं ट्रेनों में सफर करता था। मैं स्टेशन पर उतरता था और पैदल चलते-चलते उसके दरवाजे तक जाता था और उसके साथ जाकर बैठ जाता था। देव आनंद ने आगे कहा कि मुझे लगा को भी मुझे पसंद करती हैं, मुझे फील कि वो भी मुझसे प्यार करती हैं, तो मैंने उनको प्रपोज कर दिया।
उसका जवाब ही नहीं आया
आनंद साहब ने आगे बताया था कि इस प्रोजल को उसने एक्सेप्ट किया। फिर मैंने एक जबरदस्त रिंग बनवाई और उसको भेजी, लेकिन उसका जवाब बिल्कुल नहीं आया और मैं तड़प उठा। इसके बाद मैंने उनकी मां को फोन किया, मैं आपसे बात करवाऊंगी। उनकी मां बहुत हमदर्द थी, लेकिन उनकी नानी बिल्कुल भी हमदर्द नहीं थीं। इसके बाद मैं एक बार सुरैया से मिला हूं और मैंने फिर से कंफर्म किया कि उसकी शादी हो गई, लेकिन वो चुप रही।
कल्पना कार्तिक संग हुई थी देव साहब की शादी
इसके बाद मैं बहुत उदास हो गया और मेरी आंखों में आंसू थे। मैं अपने बड़े भाई चेतन के कंधे पर रोया और उन्होंने मुझे दिलासा दिया। इसके बाद मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया और दिल में आया कि ये चीज निकल गई और अगर ये रहती तो देव आनंद आज ये नहीं होता। बता दें कि देव आनंद की शादी कल्पना कार्तिक संग हुई थी।
यह भी पढ़ें- मनाली की ठंड में तेज बारिश में Kangana Ranaut की रैली ने बढ़ाई गर्मी, बिना छाते भीगते हुए किया प्रचार, VIDEO
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines