नई दिल्ली: एक्टर और स्वयंभू फिल्म समीक्षक 52 साल के कमाल आर खान को बुधवार को विवादास्पद ट्वीट मामले में जमानत मिल गई है। मुंबई के बोरीवली में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने केआरके को जमानत दी है। खान को इस मामले में मलाड पुलिस ने पिछले हफ्ते सोमवार को गिरफ्तार किया था। उनके वकील अशोक सरावगी ने कहा कि केआरके गुरुवार को ठाणे जेल से बाहर आ सकते हैं।
एक्ट्रेस से छेड़खानी मामले में भी मिली जमानत
बता दें कि एक एक्ट्रेस ने भी केआरके के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस के मुताबिक, जनवरी 2019 में केआरके ने हिंदी फिल्म में लीड रोल दिलाने के नाम पर छेड़खानी की थी। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज छेड़खानी मामले में अंधेरी की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मंगलवार को केआरके को जमानत दे दी थी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने जून 2021 में वर्सोवा पुलिस से संपर्क किया था जिसके बाद खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
केआरके मार्च 2020 में भारत से दुबई के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद, अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी पर उनके अपमानजनक ट्वीट के लिए मलाड पुलिस स्टेशन द्वारा उनके खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था।
अभी पढ़ें – Earthquake: जम्मू-कश्मीर में फिर कांपी धरती, कटरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके
दुबई से लौटने के बाद केआरके को हिरासत में लिया गया था
पिछले हफ्ते केआरके को दुबई से लौटने पर सीएसएमआई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। एक दिन बाद उन्हें मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बोरीवली में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान की मौत से पहले उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में 2020 में बांद्रा पुलिस स्टेशन में भी केआरके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines