हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Stree 2 को पछाड़ OTT पर ट्रेंड हुई ये सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म, जानें कहां हुई स्ट्रीम?

Demonte Colony 2 Trending On OTT: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के साथ रिलीज हुई सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘डेमोंटे कॉलोनी 2’ ओटीटी पर आते ही छा गई है।

विज्ञापन

Demonte Colony 2 Trending On OTT: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2‘ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और 594.6 का शानदार कलेक्शन किया। अब यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। हालांकि ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़कर 15 करोड़ के बजट में बनी सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘डेमोंटे कॉलोनी 2’ ने कब्जा जमा रखा है। आलम ये है कि जी5 पर स्ट्रीम हुई ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो जी5 पर देख सकते हैं।

2015 में आई फिल्म का सीक्वल

बता दें कि तमिल एक्टर अरुलनिथि और प्रिया भवानी शंकर स्टारर यह फिल्म ‘डेमोंटे कॉलोनी 2’ साल 2015 में आई फिल्म ‘डेमोंटे कॉलोनी’ का उसी तरह सीक्वल है, जैसे साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल ‘स्त्री 2’ है।

यह फिल्म भी सिनेमाघरों में 15 अगस्त को तमिल और तेलुगु रिलीज हुई थी लेकिन ‘स्त्री 2’ के आगे इस फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल सका था। अब जब अरुलनिथि और प्रिया की यह फिल्म जी5 पर रिलीज हुई है, तो इसने ट्रेंडिंग के मामले में श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: OTT से फिल्मों तक कमाल दिखा चुके ये 5 यूट्यूबर्स, भुवम बाम की सीरीज तो अभी हुई रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन?

जाहिर है कि ‘डेमोंटे कॉलोनी 2’ का ऐलान साल 2022 में हुआ था, जिसकी शूटिंग पिछले साल जून में खत्म हुई। अजय ज्ञान मुथु के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पहले पिछले साल सितंबर, 2023 में रिलीज किया जाना था लेकिन किसी कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अब इस फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम कर दिया गया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘डेमोंटे कॉलोनी 2’ की कहानी की बात करें तो यह एक कैंसर सर्वाइवर सैम रिचर्ड की कहानी से शुरू होती है, जो सुसाइड कर लेता है। जब उसकी पत्नी डेबी को अपने पति की आत्मा दिखाई देती है और यहीं से पूरा खेल शुरू होता है। फिल्म का क्लाइमैक्स काफी जबरदस्त है, जो साल 2027 की कहानी तक जाकर खत्म होता है। इस फिल्म को IMDb पर 7 की रेटिंग मिली है। वहीं ‘स्त्री 2’ की बात करें तो अभी यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रेंट पर मौजूद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें