YouTuber Akshay Vashisht Arrested: दिल्ली के एक मशहूर यूट्यूबर की गिरफ्तारी हो गई है. बुधवार को पॉपुलर यूट्यूबर अक्षय वशिष्ट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक वीडियो बनाने पर अक्षय वशिष्ट पर ये एक्शन लिया गया है. गोवा के नए एयरपोर्ट पर इस शख्स ने कुछ ऐसा वीडियो बनाया कि उन्होंने खुद के लिए ही मुसीबत खड़ी कर ली. अक्षय वशिष्ट को Mopa एयरपोर्ट पुलिस ने एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में अरेस्ट किया है. ये वीडियो था ‘गोवा का हॉन्टेड एयरपोर्ट’. वीडियो वायरल होने के बाद यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी.
यूट्यूबर अक्षय वशिष्ट एयरपोर्ट से क्यों हुए गिरफ्तार?
आपको बता दें, करीब 2 साल पहले Mopa Airport खोला गया था. अब इस एयरपोर्ट को लेकर झूठी खबरें फैलाने के आरोप में यूट्यूबर अक्षय वशिष्ट के खिलाफ 15 सितंबर को गोवा पुलिस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने IPC की धारा 353(2) और धारा 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस का कहना है कि मोपा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन से जुड़ी एक टीम ने अक्षय वशिष्ठ का पता लगाया. इस मामले में जांच के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन लाया गया और शाम को उनकी गिरफ्तारी की गई.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अकेले पड़ते ही Baseer Ali ने खेला मास्टर स्ट्रोक, वोट बटोरने के लिए चली तगड़ी चाल
यूट्यूबर पर लगे गंभीर आरोप
अक्षय वशिष्ट का फोन, लैपटॉप और कैमरा भी जब्त कर लिया गया है. आपको बता दें, अक्षय ने हाल की में एक वीडियो डाला था- ‘गोवा का हॉन्टेड एयरपोर्ट’ और इसमें उन्होंने पैरानॉर्मल एक्सपीरियंस और हॉरर स्टोरीज शेयर की थीं. अब एयरपोर्ट को लेकर वीडियो में गलत और झूठी जानकारी देने और अंधविश्वासी आरोप फैलने के चक्कर में उन्हें अरेस्ट किया गया है क्योंकि उनकी इस हरकत से डर और सार्वजनिक चिंता पैदा हो सकती थी. सिर्फ अपने चैनल को प्रमोट करने और कुछ व्यूज के लिए वो एयरपोर्ट को लेकर मनगढ़ंत कहानियां बना रहे थे.
यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स?
आपको बता दें, यूट्यूब पर अक्षय वशिष्ट का जो चैनल है उस पर 572K सब्सक्राइबर्स हैं. वो यहां असली हॉरर स्टोरीज सुनाने का दावा करते हैं और उनके वीडियो पर अच्छे-खासे व्यूज भी आते हैं. शायद इन्हीं व्यूज के चक्कर में उन्होंने दावा कर दिया कि गोवा का नया एयरपोर्ट हॉन्टेड है. अब वो मुसीबत में पड़ गए हैं. इसके अलावा उनके इंस्टाग्राम की बात करें तो वहां भी 66.8K फॉलोअर्स मौजूद हैं.
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
3 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
5 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
7 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
8 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
9 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
10 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
10 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines