Vada Pav Girl On Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर चटपटी खबरों का सिलसिला जारी है। आए दिन शो को लेकर एक चटपटी गॉसिप सुनने को मिल रही है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम अभी तक ऑफिशियली रिवील नहीं हुए हैं। लेकिन एक के बाद एक सेलिब्रिटीज के नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं। अब तक कई मशहूर यूट्यूबर्स, इन्फ्लुएंसर्स और एक्टर्स के नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इनमें से एक नाम वायरल ‘वड़ा पाव गर्ल’ का भी है।
चंद्रिका गेरा दीक्षित होंगी बिग बॉस में शामिल?
काफी समय से ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) को सलमान खान के शो में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, बीच में उनकी एक बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया। इसके बाद शो में उनके आने के चांस कम लगने लगे थे लेकिन ‘वड़ा पाव गर्ल’ को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, अब उन्होंने खुद शो में अपनी एंट्री पर चुप्पी तोड़ दी है।
खुद वड़ा पाव गर्ल ने तोड़ी चुप्पी?
चंद्रिका गेरा दीक्षित ने आज न्यूज 24 से बातचीत में फैंस के सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठा दिया है कि क्या वो बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी या नहीं। बता दें, आपको चंद्रिका का जवाब सुनकर बड़ा झटका लग सकता है। उन्होंने अब साफ-साफ शब्दों में बता दिया है कि आखिर मामला क्या है और उनके बिग बॉस में हिस्सा लेने की खबरों में कितनी सच्चाई है। चंद्रिका गेरा दीक्षित ने इस खास बातचीत में कहा कि वो बिग बॉस में शामिल नहीं होने वाली हैं। उनका शो में आने का कोई इरादा नहीं है।
यह भी पढ़ें: रातों रात एक सीन से बनी सुपरस्टार, रतन टाटा संग उछला नाम, बड़े-बड़े स्टार्स की खोल दी पोल
मना करने का क्या है कारण?
उनका कहना है कि वो बस अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं और उसे ही आगे बढ़ाना चाहती हैं। उनकी प्रायोरिटी उनका काम है और शो में उनका कोई इंटरेस्ट नहीं है। आगे भी वो ये शो करने का इरादा नहीं रखती हैं। साथ ही उनसे ये सवाल भी किया गया कि क्या वाकई उन्हें मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया था? तो उन्होंने अपने जवाब में इससे भी इनकार कर दिया और इसे बस अफवाह बताया है। अब ये सुनकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
3 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
4 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
7 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
8 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
9 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
9 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
10 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
11 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
11 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines