विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में ही नहीं इंस्टाग्राम पर भी किंग हैं। इंडिया में विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी हैं। उन्हें 271 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। ऐसे में विराट कोहली की छोटी से छोटी एक्टिविटी पर लोगों की नजरें रहती हैं। वहीं, हाल ही में जब विराट कोहली का लाइक अवनीत कौर की फोटोज पर दिखाई दिया तो हंगामा मच गया। इसके बाद अवनीत कौर के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ गए और विराट कोहली का लाइक गॉसिप गलियारों का हॉट टॉपिक बन गया।
अवनीत कौर की पोस्ट पर सफाई देना विराट कोहली को पड़ा महंगा
हालांकि, तुरंत विराट कोहली ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी और ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज कर दिया। विराट कोहली ने बताया कि फीड को साफ करते समय गलती से कुछ इंटरेक्शन दर्ज हुए हैं। एल्गोरिदम की वजह से अवनीत कौर की फोटो लाइक हो गई। उनका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। विराट ने फैंस से रिक्वेस्ट भी की कि वो बिना बात कोई अंदाजे न लगाएं। उनका ये बयान चर्चा में बना हुआ है।
एल्गोरिदम वाले बयान पर पुलिस ने विराट को किया ट्रोल
कुछ लोगों ने विराट कोहली के एल्गोरिदम वाले बयान को उनका बहाना बताया है। अब इस मामले पर दिल्ली पुलिस का भी रिएक्शन आ गया है। विराट कोहली के इस बयान पर दिल्ली पुलिस ने एक पोस्ट शेयर कर क्रिकेटर का मजाक उड़ाया है। दिल्ली पुलिस ने एक नोट शेयर कर लिखा, ‘हम क्लैरिफाई करना चाहेंगे कि हमारे कैमरों की जांच करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने कई इंटरैक्शन दर्ज किए हैं। इसका मकसद तेज गति से चलने वालों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को सजा देना है। हम रिक्वेस्ट करते हैं कि पब्लिक रोड्स पर अनावश्यक तेज गति और स्टंट न करें। उल्लंघन करने वालों को चालान जारी किया जाएगा। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।’
यह भी पढ़ें: सबके सामने क्यों रो पड़ीं Samantha Ruth Prabhu? आंखें नम होने पर देनी पड़ी सफाई
सोशल मीडिया पर उड़ा किंग कोहली का मजाक
दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली के स्टेटमेंट का इस्तेमाल करते हुए लोगों को सतर्क किया है। अब दिल्ली पुलिस का ये तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने खुलेआम विराट कोहली को रोस्ट कर दिया है। लोग भी जमकर इस पोस्ट पर रिएक्ट करते और मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ लोग विराट का सपोर्ट भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसी वजह से वो लंदन जा रहे हैं। ये सोसाइटी खतरनाक है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines