मुंबई: सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar Money Laundering case) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस ईओडब्ल्यू (EOW) (आर्थिक अपराध शाखा) ने एक बार फिर नोरा फतेही (Nora Fatehi interrogation by delhi police) पूछताछ की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 200 करोड़ रंगदारी मामले में नोरा से 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। उन्हें किए गए सवालों में शामिल हैं -उन्हें क्या उपहार मिले, उन्होंने किससे बात की, वो सुकेश से कहां मिलीं, इत्यादि।
रिपोर्टों में कहा गया है, वो टीम का सहयोग कर रही थीं। नोरा ने कहा कि उनका जैकलीन फर्नांडीज से कोई संबंध नहीं है और वे दोनों सुकेश चंद्रशेखर से अलग-अलग बात कर रही थी। एएनआई के मुताबिक, “नोरा ने कहा कि उनकी पत्नी ने नेल आर्ट फंक्शन के लिए उनसे बात की और फिर अक्सर उसे फोन किया। उन्होंने नोरा को एक बीएमडब्ल्यू और अन्य उपहार दिए। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें सुकेश की आपराधिक बैकग्राउंड के बारे में नहीं जानती मालूम था ; यह भी कहा कि सुकेश ने उनके मैनेजर और कजिन के साथ बातचीत की और उनके साथ सुकेश की बहुत कम बातचीत हुई”।
अभी पढ़ें – Brahmastra 2: ‘ब्रह्मास्त्र 2’ करने से Hrithik Roshan ने किया इंकार, जानें वजह
इससे पहले ईडी ने नोरा फतेही को 14 अक्टूबर को कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था। इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को आरोपी बनाया है। इससे पहले एक्ट्रेस को 200 करोड़ की रंगदारी के मामले में ईडी ने कई बार तलब किया था।
अभी पढ़ें – मस्ती भरे अंदाज में दिखे Kartik Aaryan, ‘भूल भुलैया’ का हुक्स्टेप करते आए नजर
कुछ महीने पहले ईडी ने एक्ट्रेस की संपत्ति कुर्क की थी और उनसे पूछताछ भी की थी। एजेंसी ने अप्रैल में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अभिनेता की ₹7 करोड़ की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। ईडी का आरोप है कि सुकेश ने जैकलीन को 52 लाख रुपए का घोड़ा और 9 लाख रुपए की फारसी बिल्ली गिफ्ट की थी।
अभिनेत्री ने कथित तौर पर खुलासा किया कि सुकेश चंद्रशेखर उनसे केवल दो बार मिले थे जब वो पैरोल पर बाहर थे। जैकलीन कई मौकों पर ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुईं, आखिरी बार उन्हें 27 जून को बुलाया गया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
13 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines