Delhi High Court Honey Singh Badshah Song Controversy: मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह और बादशाह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने बादशाह और हनी सिंह को 20 साल पुराने गाने के लिए फटकार लगाई है. साल 2006 में दोनों के नाम से ‘वॉल्यूम 1’ गाना रिलीज किया गया था. हालांकि दोनों ही सितारे इस गाने को अपना नहीं बताते हैं. वहीं अब इस गाने के अश्लील बोल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है और इस गाने को जल्द से जल्द सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश दिए हैं.
किसने कराई याचिका दर्ज?
दिल्ली हाईकोर्ट ने ये सुनवाई हिंदू शक्ति दल के एक संगठन की याचिका पर की है. इस गाने को हिंदू शक्ति दल ने महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया था. वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इस गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने के आदेश दिए हैं. साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस गाने को महिलाओं के प्रति अपमानजनक पाया और हनी सिंह और बादशाह को जमकर फटकार लगाई.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: 15वें दिन भी नहीं रुकी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले करोड़ों
हाईकोर्ट ने क्या कहा?
हाईकोर्ट ने इस गाने को सुना और इस पर आपत्ति जताई. साथ ही कोर्ट ने कहा कि ये गाना अंतरात्मा को झकझोर देने वाला गाना है. अदालत ने आगे कहा कि गाने के लिरिक्स अश्लील हैं और इस तरह के गाने समाज में सुनने के लिए नहीं बने हैं. किसी भी सभ्य समाज में ऐसा कंटेंट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रहने की अनुमति नहीं दी जाती है, इसलिए कोर्ट ने इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाने के आदेश दिए हैं.
यह भी पढ़ें: असली सीता दीपिका चिखलिया ने देखा Ranbir Kapoor की ‘Ramayana’ का टीजर, दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
हनी सिंह और बादशाह से जुड़ा विवाद
बता दें 20 साल पहले Volume-1 गाना रिलीज किया गया था. ये गाना काफी पॉपुलर भी हुआ और इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था. वहीं रिपोर्ट्स का दावा है कि इस गाने को हनी सिंह और बादशाह ने बनाया है. हालांकि हनी सिंह ने अपनी एक डॉक्यूमेंट्री में इस विवाद पर बात करते हुए कहा था कि ये गाना उन्होंने नहीं बनाया है और ना ही उन्होंने इसे गाया है. साथ ही बादशाह भी कह चुके हैं कि इस गाने से उनका कोई लेना-देना नहीं है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines