Abhishek Bachchan: जूनियर बच्चन यानी एक्टर अभिषेक बच्चन ने आज दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एक्टर ने अपने नाम, फोटो और वीडियो के गलत इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जाहिर की है. अभिषेक बच्चन ने हाई कोर्ट में अपने व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा की मांग की है. अब इस मामले पर हाई कोर्ट का क्या फैसला है? वो भी जान लेते हैं. कानून भी अभिषेक बच्चन के साथ है और एक्टर की तकलीफ को समझता है. अभिषेक बच्चन की गुहार सुनते हुए अब दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि एक्टर के पर्सनालिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए आदेश जारी किया जाएगा.
कोर्ट जल्द देगा ऑर्डर
बिना अभिषेक बच्चन की इजाजत उनके नाम, आवाज, तस्वीरों और वीडियो को पैसे कमाने के लिए जिस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है, उस पर रोक लगाई जाएगी. कोर्ट जल्द ही अभिषेक बच्चन के पर्सनालिटी राइट्स का उल्लंघन करने वाले यूआरएल को हटाने का भी ऑर्डर देगा. अब हाई कोर्ट एक्टर की अपील को ध्यान में रखते हुए ऑर्डर पास करने वाला है. आपको बता दें, एक दिन पहले अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी हाई कोर्ट में ठीक यही गुहार लगाई थी.
ऐश्वर्या के बाद अभिषेक को मिला कोर्ट का सहारा
ऐश्वर्या राय बच्चन के पर्सनालिटी और पब्लिसिटी राइट्स का बचाव करने की इच्छा जताने के बाद अब कोर्ट ने अभिषेक बच्चन की भी मदद की है. आपको बता दें, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन के एआई-जनरेटेड वीडियो और फोटो को कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. इतना ही नहीं इन सुपरस्टार्स के फोटो और वीडियो को अश्लील कंटेंट में भी डाला जा रहा है. ऐसे में बच्चन परिवार ने इस मामले पर सख्ती से एक्शन लेते हुए कोर्ट का रुख किया है.
यह भी पढ़ें: Bachchan परिवार में क्या हुआ? Aishwarya Rai के बाद पति Abhishek Bachchan भी पहुंचे हाई कोर्ट
इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन
वहीं, अभिषेक बच्चन की वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को फिल्म ‘कालीधर लापता’ में देखा गया था. ये फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज हुई थी. इसके अलावा एक्टर को हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में भी देखा गया था. अब जल्द ही उनकी दो और फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ‘किंग’ और ‘राजा शिवाजी’ में अब अभिषेक बच्चन क्या धमाका करते हैं? ये देखना होगा.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines