Delhi Crime Season 3: नेटफ्लिक्स (Netflix) की पॉपुलर सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ (Delhi Crime) के तीसरे सीजन का ऐलान हो गया है। इस वेब सीरीज के दो सीजन अब तक जारी हो चुके हैं और ये दोनों ही सीजन फैंस को इतने पसंद आए कि वो बेसब्री से अगले सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब दर्शकों के लिए गुड न्यूज है। इस सीरीज के लेटेस्ट सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है। नेटफ्लिक्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी कर दिया है। इसे देखने के बाद आपकी भी एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।
‘दिल्ली क्राइम 3’ का अनाउंसमेंट वीडियो आया सामने
एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) एक बार फिर मैडम सर बनकर बड़ी गुत्थी सुलझाने के लिए आने वाली हैं। हर बार ये शो अलग कहानी के साथ सामने आता है। पहले सीजन में ‘निर्भया केस’ की कहानी दिखाई गई थी। दूसरे सीजन में ‘चड्ढी बनियान गैंग’ को एक्सपोज किया गया था। ये क्राइम ड्रामा शो हर बार एक मजबूत कहानी के साथ लोगों के सामने आता है। ऐसे में फैंस की एक्सपेक्टेशंस तीसरे सीजन को लेकर काफी हाई हैं।
‘दिल्ली क्राइम 3’ की कहानी हुई रिवील
तीसरे सीजन में मिसिंग लड़कियों की कहानी देखने को मिलने वाली है। अब नेटफ्लिक्स ने 58 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है, जो काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है। इसमें मैडम सर बनीं शेफाली शाह को गुस्से में देखा जा सकता है और रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) कह रही हैं- ‘खुलेआम लड़कियों को बेच रहे होंगे और कोई कुछ नहीं बोलेगा।’ वीडियो में असली मजा तो तब आएगा, जब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) दिखाई देंगी। इस बार ‘दिल्ली क्राइम’ में हुमा की भी एंट्री हो गई है।
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद ‘प्यार’ को लेकर क्या है Malaika Arora का ख्याल? रिवील हुई दिल की बात
हुमा कुरैशी की विलेन बन हुई ‘दिल्ली क्राइम’ में एंट्री
हुमा कुरैशी इस शो में विलेन बनीं नजर आएंगी। सीजन 3 में एक बेहद सीरियस क्राइम को दर्शाया जाएगा और ये भी बताया जाएगा कि औरतें बेचने के लिए नहीं होतीं। कहानी में कई ट्विस्ट आएंगे और ये सब इस वीडियो को देखकर ही आप समझ जाएंगे। अब अनाउंसमेंट वीडियो ने जब फैंस को इतना बेकरार कर दिया है, तो सोचिए ट्रेलर आएगा तो क्या होगा? हालांकि, अभी तक तक इसकी रिलीज डेट रिवील नहीं हुई है। पर ये दावा जरूर किया गया है कि टीम अपने अब तक के सबसे मुश्किल केस के साथ वापस आ गई है।
संबंधित खबरें
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 mins agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
13 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
15 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
16 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
18 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
21 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
22 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
23 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
23 hrs agoLIVE: 'नाम: टू लिव इज वॉर' में नजर आएंगी बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines