ओटीटी पर आजकल वेब सीरीज फिल्मों से ज्यादा देखी जा रही हैं. वीकेंड पर हर कोई अपने घर में बैठकर ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद करता है. आज हम आपके लिए ऐसी ही एक लेटेस्ट वेब सीरीज लेकर आए हैं जो नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये सीरीज सच्ची घटना पर बेस्ड है. वेब सीरीज में आपको दहशत के साथ-साथ दरिंदगी की वारदात भी देखने को मिलेगी. दिल्ली की रियल घटना पर बनी इस फिल्म का नाम ‘दिल्ली क्राइम 3’ है. शेफाली शाह और हुमा कुरैशी की इस वेब सीरीज में साल 2012 में घटी बेबी फलक की कहानी को दिखाया गया है. जिसे घायल हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
हुमा कुरैशी का नेगेटिव किरदार
13 नवंबर को रिलीज हुई ये वेब सीरीज पहले नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इसमें 6 एपिसोड्स देखने को मिलेंगे. वहीं इनमें से एक एपिसोड भी ऐसा नहीं है जिसे देखकर आप बोर हो जाएंगे. हर एपिसोड में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. वहीं इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. हुमा ने पहली बार नेगेटिव किरदार निभाया है और उनकी खूब तारीफ भी हो रही है. ‘बड़ी दीदी’ के किरदार में हुमा बेहद खतरनाक लगी हैं.
यह भी पढ़ें: Netflix से जल्द हटने वाली हैं ये 5 फिल्में, फटाफट देख लें, कहीं बाद में ना हो पछतावा!
सच्ची घटना पर बेस्ड
वेब सीरीज में साल 2012 की बेबी फलक की घटना के साथ-साथ महिला तस्करी की काली वारदात को भी दिखाया गया है. ‘बड़ी दीदी’ नाम की महिला इस पूरे बिजनेस को चलाती हैं. पुलिस की नजरों से बचकर ‘बड़ी दीदी’ का गैंग उन लड़कियों को किडनैप करता है जो अपने घर से नौकरी की खोज में निकलती हैं. साथ ही इन मजबूर लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर ‘बड़ी दीदी’ के गैंग के मेंबर्स इन लड़कियों को उठा लेते हैं. अब इस पूरे केस का जिम्मा दिल्ली पुलिस पर आता है. हालांकि बाद में इस गिरोह का भंडाफोड़ हो जाता है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 14 मिनट की वो फिल्म, जो OTT पर आते ही छाई, Netflix पर चौथे नंबर पर हो रही ट्रेंड
सीरीज की कास्ट
शेफाली शाह की इस वेब सीरीज को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. सीरीज की कास्ट की बात करें तो शेफाली शाह और हुमा कुरैशी के साथ-साथ सीरीज में राजेश तैलंग, सयानी गुप्ता, रसिका दुग्गल और डेन्जिल स्मिथ जैसे कई सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सितारों ने कमाल का काम किया है.
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines