Raju Srivastav Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) को बीते दिन वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर के वायरल होने के बाद से ही फैंस उनकी हेल्थ अपडेट पर नजरे गड़ाए हुए हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कॉमेडियन-एक्टर की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात की है। साथ ही वो लगातार एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के संपर्क में बने हुए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में वेंटिलेटर पर रखा गया है। 58 साल के राजू को बुधवार की सुबह एक्सरसाइज करते वक्त दिल का दौरा पड़ा। कॉमेडियन, ट्रेडमिल पर गिर गए। हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। राजू के कजिन ब्रदर अशोक श्रीवास्तव ने पीटीआई से बातचीत में बताया,”राजू अपना नियमित वर्कआउट कर रहा था और वो ट्रेडमिल पर अचानक गिर पड़ा। उसे हार्ट अटैक आया जिसके बाद उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया।”
और पढ़िए –Uorfi Javed की धमाकेदार वापसी, हॉट वीडियो से बढ़ाया तापमान
वहीं, डॉक्टर अनील मुराका ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट साझा करते हुए कहा,”हां, यह सच है। राजू की हालत दुर्भाग्य से स्थिर नहीं है। उसका दिमाग काम नहीं कर रहा है और इसलिए उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है। उसे बुधवार को दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने उसे दो स्टेंट लगाए हैं। लेकिन वह अभी भी इलाज के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।”
बताते चलें कि राजू श्रीवास्तव को साल 2005 के स्टैंड-अप कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के पहले सीजन से पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इसके अलावा उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदानी अट्ठन्नी खरचा रुपैया’ सहित कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। राजू, कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन का भी हिस्सा रह चुके हैं। फिलहाल वो उत्तर प्रदेश के फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।
और पढ़िए –Haryanvi Dance Video: Aarti Bhoriya ने लचकाई कमरिया, फैंस के छूटे पसीने
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines