Deewaniyat, Thamma Day 8 Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है और आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. दोनों फिल्में कमाई करने में लगी हुई है और घटने कलेक्शन के बावजूद भी पीछे नहीं हट रही है. इस बीच अब इन दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं…
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’
Sacnilk.com के अनुसार, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी पहले मंगलवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 49.25 करोड़ रुपये हो गई है. ये फिल्म आठ दिन में 50 करोड़ के करीब पहुंच पाई है. हालांकि, अभी इस फिल्म की कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है.
फिल्म ‘थामा’ की कमाई
इसी के साथ अगर आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ की कमाई की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 5.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 101.03 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म ने अपनी रिलीज के आठ दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. अभी इस फिल्म की कमाई के 8वें दिन के ये आंकड़े शुरुआती है और फेरबदल की संभावना है.
बीते सात दिन की कमाई
इसके अलावा अगर इन दोनों फिल्मों की बीते सात दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 9 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 6 करोड़ रुपये, चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये, 5वें दिन 6.25 करोड़ रुपये, 6वें दिन 7 करोड़ रुपये और 7वें दिन 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
‘थामा’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
वहीं, फिल्म ‘थामा’ ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 18.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 13 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10 करोड़ रुपये, 5वें दिन 13.1 करोड़ रुपये, 6वें दिन 12.6 करोड़ रुपये और 7वें दिन 4.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है अब देखने वाली बात होगी कि इसकी कमाई कहां जाकर रुकेगी?
यह भी पढ़ें- ‘अब समय आ गया है…’, दहेज से पीड़ित महिला ने दी जान, तो टूटा Rajkumar Rao का दिल
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines