हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Thamma को चौथे दिन बड़ा झटका, Deewaniyat का कैसा हाल? जानें लेटेस्ट कलेक्शन

Deewaniyat, Thamma Day Four Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई हैं.

विज्ञापन
Deewaniyat, Thamma. Imagr credit- social media

Deewaniyat, Thamma Day Four Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस पर आज चौथा दिन है. इसी के साथ आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज हुई थी और इस फिल्म को भी रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं. दोनों ही फिल्मों के चौथे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी आ गए हैं. आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन

Sacnilk.com के अनुसार, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 2.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने चार दिन में 24.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

फिल्म ‘थामा’ की कमाई

वहीं, अगर आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ के कलेक्शन पर नजर डाले तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन 3.79 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ फिल्म ने 59.39 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है. हालांकि, इस फिल्म की कमाई में भी भारी गिरावट आई है.

वीकेंड पर अच्छे कलेक्शन की उम्मीद

दोनों ही फिल्में अपने पहले वीकेंड के करीब है. ऐसे में इन दोनों ही फिल्मों के मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्में वीकेंड पर अच्छी-खासी कमाई करेगी. हालांकि, फिल्मों की गिरती कमाई की वजह से देखने वाली बात होगी कि ये फिल्में कितना कलेक्शन करती है. वीकेंड के कलेक्शन के आंकड़े आने के बाद ही इनकी कमाई के बारे में पता लगेगा.

फिल्म ‘थामा’ ने तोड़े रिकॉर्ड

गौरतलब है कि दिवाली के खास मौके पर ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों में ओपनिंग डे पर जबरदस्त टक्कर हुई. इसका सीधा असर इनकी कमाई पर देखने को मिल रहा है. हालांकि, फिल्म ‘थामा’ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी और ये कितना कलेक्शन कर पाती हैं?

यह भी पढ़ें- Alia-Ranbir के बाद Deepika-Ranveer भी गए मुंबई से बाहर, क्या साथ घूमने का है प्लान?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें